उमेश सिंह कुशवाहा को फिर बनाया गया बिससूत्री समिति का उपाध्यक्ष, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने दी बधाई
उमेश सिंह कुशवाहा को फिर बनाया गया बिससूत्री समिति का उपाध्यक्ष, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने दी बधाई
रिपोर्ट :प्रवेज आलम, फुलवारी शरीफ | एन आर इंडिया न्यूज़
बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं महनार के विधायक श्री उमेश सिंह कुशवाहा को पुनः राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, यानी बिससूत्री का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने श्री कुशवाहा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
इम्तियाज अहमद ने कहा, “आदरणीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी एक सकुशल संगठनकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी और संगठन को नई मजबूती मिली है। बिससूत्री के उपाध्यक्ष पद पर उनका पुनः मनोनयन बिहार के विकास कार्यों को और गति देगा।”
उन्होंने आगे कहा कि उमेश सिंह कुशवाहा जी ज़मीन से जुड़े नेता हैं और महनार की जनता के बीच हमेशा सक्रिय रहते हैं। उनके अनुभव का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा।
गौरतलब है कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति यानी बिससूत्री सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए बनाई गई अहम समिति है।
