May 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिक्षक और कुछ ग्रामीण के बीच नोकझोंक में खाना दूषित होने का उड़ाया अफवाह
महुआ। रेणु सिंह

स्कूल के शिक्षक और कुछ ग्रामीणों के बीच हुई नोंकझोंक को लेकर मिड डे मील में छिपकली होने की कथित आरोप लगाते हुए स्कूल पर हंगामा किया और और असामाजिक तत्वों ने अब्दुलपुर चौक को जाम कर दिया। महुआ के अब्दुलपुर नीलकंठपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर ग्रामीण राजनीति को लेकर मध्यान्ह भोजन में छिपकली होने का अफवाह उड़ा दी गई। हालांकि मिड डे मील खाए 50 बच्चों को प्रशासन ने एंबुलेंस से ले जाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया। जहां पर उसे अधिक गर्मी और उमस होने के कारण मिचली और दर्द होने की शिकायत आई। सभी बच्चों को ओआरएस की घोल देकर एंबुलेंस से घर भेज दिया गया।
बताया गया कि उक्त स्कूल में शुक्रवार होने के कारण बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन दिया गया था। मध्यांतर में खाना खाने के बाद पुनः पढ़ाई कर सभी बच्चे घर चले गए। इस बीच किसी छात्रा को पेट में दर्द की शिकायत आने पर अभिभावक स्कूल में पूछने आए और शिक्षक से नोंकझोक हो गई। इसी को लेकर मिड डे मील में छिपकली होने का अफवाह उड़ाते हुए 24 कथित लोग हंगामा किया और अब्दुलपुर चौक को कुछ देर जाम रखा। उधर बीडीओ सौरभ वर्णवाल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ने अभिभावकों को इस भीषण गर्मी में बच्चों को ओआरएस की घोल के साथ अधिक पानी पिलाने की नसीहत दी। यहां मिड डे मील में छिपकली होने की कहीं भी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.