NR INDIA NEWS – अशोक कुमार गुप्ता स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत
NR INDIA NEWS – अशोक कुमार गुप्ता स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष मनोनीत
फुलवारीशरीफ, प्रवेज आलम, पटना
बिहार में इधर कुछ समय से स्वर्णकारों से लूटपाट के मामले में बहुत तेजी से वृद्धि देखने ओर सुनने को मिल रही है इसी को लेकर स्वर्णकार संघ द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष का चुनाव हुआ, जिसमें अशोक कुमार गुप्ता को सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। बैठक में फुलवारीशरीफ के दर्जनों लोग शामिल हुए। साथ ही फुलवारीशरीफ थानाध्यक्ष गुलाम शाहबाज भी उपस्थित थे। संघ के अध्यक्ष श्री गुप्ता ने आरोप लगाया कि इन दिनों अपराधियों के मुख्य टारगेट ज्वेलरी दुकान व दुकानदार हैं। आये दिन आभूषणों की दुकानों में लूटपाट करने तथा विरोध करने पर गोली मारने की घटनाओं में तीव्र गति से इजाफा हुआ है, जिस पर प्रशासन को अंकुश लगाने की जरूरत है। उन्होंन फुलवारीशरीफ में पुलिस की गश्त तथा खासकर शाम के बाद पुलिस पेट्रोलिंग करने की जरूरत है, ताकि अपराधियों में भय व्याप्त हो। उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए थानेदार ने कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग की तत्काल व्यवस्था की जायेगी, ताकि अपराधियों पर अंकुश लगायी जा सके।
