May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में ग्रामीणों ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़ ।ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर मालाकार

महुआ में ग्रामीणों ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़ । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर (वैशाली )जिले के महुआ थाना अंतर्गत मुकुंदपुर सिंघाड़ा ग्राम है कई वर्षों से चल रहे अवैध देह व्यापार को ग्रामीणों ने धंधे में लिप्त 5 लड़कियों एवं 10 लड़कों सहित किया बड़ा भंडाफोड़ । बताते चलें कि महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर सिंघाड़ा के लाल बाबू सिंह की बेटी रुणा देवी अपने गांव में रहकर कई वर्षों से भोली भाली लड़कियों को फसाकर सेक्स रैकेट चलाती थी। जहां पर प्रत्येक दिन धनकुबेरो के बिगरे बेटो का आना जाना दिन भर लगा रहता था। ग्रामीणों ने जब दबे जुबान से इसका विरोध किया तो रुना देवी उसे रेप केस में फंसा देने की धमकी देकर चुप करा दिया करती थी ।गांव के कुछ नौजवानों को यह नागवार गुजरा की गांव की रुना देवी अपने कुकृत्य में सम्मिलित तो है ही साथ ही साथ स्थानीय और बाहरी बेबस लड़कियों को लाकर देह व्यापार का धंधा चलाती है। जब नौजवानों ने इसका विरोध किया तो रुना देवी अपने धंधे में लिप्त लड़कियों को लेकर 7 लोगों के खिलाफ रेप के मामले को महिला थाने में आवेदन दे दी ,जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने इस धंधे को समूह से नष्ट करने के लिए ठान ली ।पिछले दिन गांव की महिलाएं, नौजवान ,बड़े बुजुर्ग सभी ने उक्त महिला का घर घेरा, जिससे घर में ही 5 लड़कियों एवं 10 मनचले लड़कों को आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी ।स्थानीय महुआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त सभी लड़कियों को एवं लड़कों को गिरफ्तार कर थाने के हाजत में बंद कर दिया ।पुलिस के समक्ष जब ग्रामीणों ने धंधे में लिप्त लड़की से घटना के बारे मे पूछताछ की तो उसने बताई कि हम लोग बाहर के रहने वाले हैं। इसमें कोई बंगाल से ,कोई मोतिहारी से ,कोई बेगूसराय की लड़कियां है ।जिससे रुणा देवी बुलाकर ऑर्केस्ट्रा के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाती है। रेप की घटना पर दिये आवेदन के संबंध में पूछने पर उसने कहा कि हम लोगों के साथ किसी ने कुछ नहीं किया है ।हमलोग रूना देवी के दबाव में आकर महिला थाना में आवेदन दिया था ,जो कि सरासर ग़लत है ।हम गांव के किसी लोगों को नहीं जानते है। इस गांव के लोगो ने हमें कुछ नही किया है। ग्रामीणों को डराने धमकाने के लिए रूणा देवी ने हम लोगों से आवेदन थाने में दिलवाई थी , जो कि सरासर झूठा है। महुआ थाना पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है ।इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन से लिप्त हैं, यह तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.