May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उपेंद्र कुशवाहा के वैशाली आगमन की तैयारी के लिए बैठक संपन्न । रिपोर्ट सुधीर मालाकार

उपेंद्र कुशवाहा के वैशाली आगमन की तैयारी के लिए बैठक संपन्न । रिपोर्ट सुधीर मालाकार । हाजीपुर वैशाली जद (यू) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के कार्यकर्ता संपर्क यात्रा 4 सितंबर से वैशाली में हो रही है।आगमन की तैयारी के लिए जद यू के वरिष्ठ नेता नागेश्वर राय के नेतृत्व में महुआ प्रखंड के बरहर चौक समसपुरा में राधास्वामी मार्केट में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया । नागेश्वर राय ने बताया कि जब से उपेंद्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के चेयरमैन बने हैं, तब से पूरे बिहार में घूम घूम कर कार्यकर्ताओं की से मिलकर, सरकार द्वारा किए गए विकासात्मक कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। कार्यकर्ता और नेता के बीच जो दूरी बन गई थी उसे खत्म करने के लिए कुशवाहा जी का दौरा जारी है। इसी क्रम में 4 सितंबर को वैशाली के विभिन्न प्रखंडों में दौरा कर कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की समस्याओं से अवगत होंगे । जनता की मिलने वाली शिकायत पर भी अमल करेंगे ।विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों, कर्मचारी द्वारा जनता की उपेक्षा करना ,जनता के विकास कार्यों में टालमटोल करने पर भी संज्ञान लेंगे ।वैसे तो उपेंद्र कुशवाहा का वैशाली की धरती जन्म भूमि व कर्म भूमि है ,इसलिए हम लोगों का फर्ज बनता है अधिक से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित होकर स्वागत करें ।हर कार्यकर्ता अपनी बात अपने नेता तक पहुंचा सके। बैठक में नागेश्वर राय, अकिलदेव सिंह, शिव शंकर सिंह, मनोज कुमार राय ,उमेश कुमार सिंह, रामसागर सिंह ,अवधेश पासवान, सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया पति दिलीप कुमार राय ,राम दयाल सिंह ,नरेंद्र कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.