April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बच्चों में कौशल विकाश के उद्देश्य से चित्रकला और बच्चों में स्किल डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन”/रिपोर्ट सनोवर खान

“बच्चों में कौशल विकाश के उद्देश्य से चित्रकला और बच्चों में स्किल डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन” पटना :05october ,2021
पटना के राममोहन रॉय सेमनरी स्कूल में चित्रकला और बच्चों में स्किल डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के कौशल विकास के साथ साथ उनके छुपे हुए कला को उजागर करके उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था .पेंटिंग  प्रतियोगिता में 80 बच्चों ने भाग लिया .कार्यक्रम में लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल मधुसूदन कुमार,जोन चेयरपर्सन सीमा अग्रवाल ,अध्यक्ष डॉ नीरज कुमार सिन्हा, डॉ नेहा  सिंह ,मनोज अग्रवाल,मनीष  बनेटिया ,श्वेता सिंह ,अजय सिंह ,रितेश सहित अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई .प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों बच्चों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया .चित्रकला प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों का चयन  बिहार के टिकुली पेंटिंग विजेता गोपाल दास  द्वारा किया गया .  चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रितुल तुलस्यान ,द्वितीय पुरस्कार मुस्कान कुमारी और तृतीय पुरस्कार अंशु रॉय को दिया गया .चित्रकला प्रतियोगिता में दस प्रतिभागियों को सान्तवना पुरस्कार भी दिया गया .वहीं स्किल डेवलपमेंट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्लोक नारायण ने प्राप्त किया .दूसरा पुरस्कार नमन कुमार और तृतीय पुरस्कार शालीन सम्राट को दिया गया .स्किल डेवलोपमेन्ट प्रतियोगिता में तीन बच्चों को सान्तवना पुरस्कार से नवाज़ा गया .इस वर्ग में सफल प्रतिभागियों का चयन राम मोहन रॉय स्कूल की प्रिंसिपल मानसी सहित मनोज अग्रवाल ,सीमा अग्रवाल द्वारा किया गया .कार्यक्रम  के दौरान धन्यवाद ज्ञापन मनोज अग्रवाल ने दिया .कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भाग लेने वाले बच्चों द्वारा बनाई गयी पेंटिंग को देखा और सराहना करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए.इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज के कई बुद्धिजीवी तथा अभिभावक भी उपस्थित रहे .–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.