April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नीतीश जी को मुँह चिढ़ा रहे बकाया एसी-डीसी विल। सनोवर खान / नसीम रब्बानी

नीतीश जी को मुँह चिढ़ा रहे बकाया एसी-डीसी विल।

सनोवर खान / नसीम रब्बानी


पटना :जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता बिहार, डॉ राम उदय शर्मा ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि नीतीश जी शायद एसी-डीसी बिल के बकाया होने पर 2005 के पहले का चिल्लाना भूल गए है। वो शायद यह भी भूल रहे है कि 2005 के पहले पूर्व की लालू सरकार को तंगो-तबाह कर के रख देते थे कि एसी-डीसी बिल की उपयोगिता प्रमाण पत्र क्यों नही जारी करती लालू सरकार..?? क्या यह आपके भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस वाले बड़बोलेपन पर कलंक नही है नीतीश जी..??

राम उदय शर्मा ने कहा कि नीतीश जी को थोड़ा नींद से जागते हुए अपनी सरकार के 17 उन विभागों को देखना चाहिए जिनपर एसी डीसी बिल का 13 हजार करोड़ बकाया है साथ ही उन 16 विभागों को भी नींद से जगाना चाहिए जिनपर यूसी 92 हजार करोड़ का बकाया हो रखा है। अपने सुशासन का ढोल पीटने वाले सुशासन बाबु को क्या एसी डीसी बिल और यूसी का बकाया होना सुशासन का एक भाग नही दिखता है क्या…? क्या उपयोगिता प्रमाण पत्र की पारदर्शिता मुनासिब नही समझती सुशासन की सरकार…? या फिर इस लापरवाही को लापरवाही न कहकर अपरोक्ष गबन या घोटाला समझा जा सकता है क्या…? वास्तव में अगर कहा जाए तो यह एक बड़े घोटाले का ही संकेत है जो आने वाले समय मे सामने जरूर आएगा।

डॉ शर्मा ने कहा कि नीतीश जी अपने सरकारी आंकड़ों के झोलझाल के लिए मशहूर है तभी तो पंचायती राज विभाग का 26,922 करोड़, शिक्षा का 19,212 करोड़, समाज कल्याण का 10022 करोड़, ग्रामीण विकास का 4635 करोड़, एससी-एसटी कल्याण का 4463 करोड़, बीसी-ईबीसी कल्याण का 3998 करोड़ तथा आपदा प्रबंधन जैसे विभाग का भी 3754 करोड़ का यूसी बकाया है। ऐसे महत्वपूर्ण विभागों के इतने बड़े-बड़े बकाया राशि को बकाया कैसे समझा जाए। इतने साफ-साफ किसी बड़े गबन या घोटाले की बू आ रही है।

डॉ शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि नीतीश जी अब बिहार की जनता और जनतांत्रिक लोकहित पार्टी आपकी यह मनमानी या अपारदर्शिता बर्दाश्त नही करेगी, भलाई इसी में है कि आप भी जाग जाएँ वरना बिहार अब जाग चुका है, बाकी आप खुद ही समझदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.