April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत – महावीर पोद्दार / रिपोर्ट उजियारपुर [समस्तीपुर] आशुतोष कुमार सिंह

बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष तेज करने की जरूरत – महावीर पोद्दार

उजियारपुर [समस्तीपुर] आशुतोष कुमार सिंह
उजियारपुर इन्क़लाबी नौजवान सभा आर वाई एवं भाकपा माले की संयुक्त बैठक देसुआ में फुलेन्द्र प्रसाद सिंह के आवास पर अलाउद्दीन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में इन्क़लाबी नौजवान सभा आर वाई उजियारपुर प्रखंड स्तरीय तीसरा प्रखंड सम्मेलन 09 जनवरी, 20 22 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस सम्मेलन में पूरे प्रखंड के सभी पंचायतों से चुने हुए 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पूर्व सभी पंचायतों में युवा सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि बेरोजगारी में लगातार वृद्धि को रोकने और युवाओं को रोजगार देने में केंद्र और राज्य की सरकारें पूरी तरह से विफल हो गई है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि बेरोजगारी बढाने वाली इस बेकार और नकारी सरकार को उखाड़ कर फेंकना होगा क्योंकि यह सरकार रोजगार सॄजन करने के बदले सॄजित पदों को ही समाप्त कर रही है। केंद्र की मोदी सरकार देश की तमाम सम्पत्तियों को बेच कर कम्पनी राज स्थापित करना चाह रही है।
बैठक में गंगा प्रसाद पासवान, मनोज कुमार राय, रघुवीर कुमार, विमल कुमार दास, समीम मन्सूरी, राजीव कुमार, राम भरोस राय, राम कॄपाल राय, फुलेन्द्र प्रसाद सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.