December 30, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

शराब बन्दी एवं समाजिक कुरुतियों की समाप्ति सरकार कि प्राथमिकता* / समस्तीपुर(जकी अहमद)

1 min read

समाज कि कुरीतियों को समाप्त करने में समाज एवं जीविका समूह कि भूमिका अहम :- नितीश कुमार

*शराब बन्दी एवं समाजिक कुरुतियों की समाप्ति सरकार कि प्राथमिकता*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समाज सुधार अभियान के तहत राज्य में पूर्ण नशा बन्दी, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रम के पांचवे पड़ाव पर समस्तीपुर में आयोजित
दरभंगा प्रमंडलीय कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि समाज में फैली कुरीतियों की दिशा में समाज के लोगो के साथ साथ जीविका दीदियों कि अहम जिम्मेवारी है जिसे निभाने हेतु आगे आना होगा। वे स्थानीय पटेल मैदान में आयोजित जीविका दीदियों के साथ संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता संभालने के बाद राज्य कि बिगड़ी कानून व्यवस्था, सड़को कि दुर्दशा, स्वास्थ्य शिक्षा कि स्थिति, बिजली समस्या सहित अन्य योजनाएं जो पटरी से उतरी हुई थी। उसे सुधार करने में समय लगाया और उसके अच्छे परिणाम मिले जो आपके सामने है। शराब बन्दी महिलाओं के मांग के अनुरूप बिहार में लागू कराया गया तथा उसके बाहर सभी राजनीतिक दलों ने इसका समर्थन ही नहीं किया था बल्कि न पियेंगे और न पीने देंगे की कसमें खाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब बायां दायां करने लगे हैं। खुल के तो नहीं बोलते लेकिन गुपचुप तरीके से लोगों को उकसाना चाहते हैं। उन्होंने जीविका दीदियों से कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के उत्थान कि दिशा में जो कार्य किया है वह देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी अनुकरणीय रहा है। लड़कियों के साथ साथ लडको को भी पोशाक योजना, पंचायत चुनाव में महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण, सरकारी नौकरी में 37 प्रतिशत आरक्षण इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि केवल सोशल मीडिया के माध्यम से उनके किए गए कार्यों को अनदेखी करने की यहां की जनता भली भाली जानती और समझती है, जो कार्य जनता देख रही है उसे प्रचार करने कि जरुरत हम नहीं समझते। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो को यह भी बताना चाहिए कि प्रशासन पर से उठ रहे भरोसा को किस सरकार ने लौटाने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब राज्य कि जनता जब सेवा का मौका दिया है तो राज्य के सेवा संभालने में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि शराब बन्दी सहित अन्य समाजिक कुरीतियों का उलंघन करना कानूनी अपराध है उसे लागू करने में वे पीछे नहीं हटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सबलोग जानते है कि शराब के सेवन से तबीयत खराब होता है। इसके सेवन से पूरे विश्व में 30 लाख लोग मर रहे हैं। आत्म हत्या, सड़क दुर्घटना, महिलाओं पर अत्याचार इसके परिणाम हैं। सीएम् ने जीविका समूह के कार्यों कि सराहना की और उनसे अनुरोध किया कि आप समाज में फैले कुरुतियों को दूर करने में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि रेल सड़क सहित अन्य स्थानों पर 24 घंटे चेकिंग करने का निर्देश दिए हैं और उसके अच्छे परिणाम आने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने ताड़ी व्यवसाय में लगे लोगो से कहा के वे नीरा के उत्पादन में लग जाएं तथा इस व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। उन्होंने नीरा के सेवन से होने वाले लाभ पर विस्तार से चर्चा किया तथा कहा कि उनकी सरकार इस व्यवसाय को प्रोत्साहित करने हेतु आर्थिक मदद करेगी। ऐसा यदि अपेक्षित सहयोग मिला तो समाज को लाभ मिलने के साथ साथ राज्य बेहतर दिशा में आगे बढ़ सकेगा। मुख्यमंत्री ने हर घर जल नल योजना, हर घर तक पक्की सड़क जोड़ने , शौचालय का निर्माण पर भी चर्चा किया तथा कहा की वे खुले जगह पर शौच करने से परहेज़ करें। इस अवसर पर बिहार सरकार के शिक्षा संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री ग्रामीण विकास श्रवन कुमार, मंत्री जल संसाधन संजय कुमार झा, मंत्री कृषि अखिलेश सिंह, मंत्री पंचायती राज सम्राट चौधरी, मंत्री मध निषेध एवं निबन्ध न सुनील कुमार, मंत्री रामप्रीत पासवान, जिवेश मिश्रा, राज्य सभा सांसद रामनाथ ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, मंत्री शीला कुमारी, लेशी सिंह, विधायक अजय चौधरी, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, पूर्व विधायक मंजू कुमारी के अतिरिक्त भाजपा, जदयू, लोजपा,आम पार्टी, वीआईं पी के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। आरम्भ में दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विभिन्न जीविका समूह के छ : जीविका दीदियों ने अपनी अपनी आप बीती यादों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा तथा कहा की अपने पति और परिवार को नशा मुक्ति से दूर करने में सफल हुई और अच्छे ढंग से अपना जीवन यापन कर रही है। मुख्यमंत्री ने जीविका समूह के विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपए का राशि वितरण किया। उपरांत समाहरणालय सभागार में जिला स्तर पर चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का समीक्षा किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, डीजीपीएस के सिंघल, केके पाठक, दीपक कुमार, चेतन प्रसाद, चंचल कुमार, अरविंद कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार श्री वास्तव, पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं का लगे स्टाल
का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.