March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जलालपुर बीरभान गांव के युवा ने संयुक्त इफ्तार का किया आयोजन।

जलालपुर बीरभान गांव के युवा ने संयुक्त इफ्तार का किया आयोजन।

वैशाली चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत जलालपुर बीरभान की युवा कमेटी ने गांव के वार्ड सदस्य मुहम्मद ख्वाजा एवं पूर्व मुखिया अब्दुल हई अंसारी के आवास के समीप शादाब अंसारी के दरवाजे पर रमजान माह में रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया मुखिया पति मनोज राय सरपंच पति राजू राय एवं अफज अंसारी ने रोज़ा दारों का अभिवादन किया और कहा कि अफतार पार्टी आपसी भाईचारा का बेमिसाल संदेश देता है। मेजबानों में युवा ए आई एम लीडर मुहम्मद अबरार अहमद, मुशर्रफ, तौसीफ, एहसान, अहमद अली, अली मुहम्मद, समूद, साहिल रजा, ताजीम, मुहम्मद अतहर मुहम्मद अजहर मुहम्मद ख्वाजा वार्ड सदस्य, राजद युवा नेता मुहम्मद अरशद अंसारी, युवा नेता मुहम्मद अफजल अंसारी, सेठ जुबैर अंसारी, रोजीद अंसारी, नियाजुल हक अंसारी, चंदू बाबू, तौसीफ अंसारी, इरफान अंसारी, परवेज अहमद, मुन्ना भाई, अमजद रजा, वसीम सहित दर्जनों युवा शामिल थे। जीशान अहमद, ताजदार वार्ड सचिव, अल्तमश, वसीम रजा, शाहीन। अहमद, हाजी इरशाद अहमद, जुल्फिकार अली, गुड्डू अंसारी, गुलाम सरवर, मोहम्मद अजहर (एलजेपी ब्लॉक अध्यक्ष), रकीब अहमद, तनवीर अहमद आदि ने संयुक्त रूप से रोज़ा रखने वालों को शरबत, खजूर, फल आदि से इफ्तार कराया। साथ ही, रोज़ा रखने वालों को बिरयानी के बड़े पैकेट भी दिए गए और नमाज के बाद रोज़ा रखने वाले बिरयानी खा कर अपने अपने घर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.