March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विभूतिपुर की प्रतिभा से गौरवान्वित होगा बिहार

विभूतिपुर की प्रतिभा से गौरवान्वित होगा बिहार

* स्कूली छात्र – छात्राओं की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
* बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को तैयार हो रहे बच्चे

विभूतिपुर। शनिवार को विभूतिपुर प्रखंड शिक्षा कार्यालय स्कूली बच्चों से फिर गुलजार रहा। विद्यालयी पोशाक में उतरे सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने अपने अनुशासन और मेधा से मन मोह लिया। बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए इन छात्र – छात्राओं का चयन किया जा रहा था।कक्षा एक से पांच,छह से आठ और नौ से बारह के छात्र – छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी, चित्रकला और गणित ओलंपियाड प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं। विद्यालयी स्तर पर चयनित होकर आये इन छात्र – छात्राओं के लिए प्रखंड स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की, संयोजन और संचालन लेखा सहायक योगेश कुमार ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विभूतिपुर प्रखंड के छात्र – छात्राओं की मेधा और प्रतिभा का सही उपयोग हो रहा है। वक्ताओं ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि अब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय सिर्फ प्रशासनिक दायित्व नहीं निभाता, बल्कि शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिभा के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर भी योजनाएं कार्यान्वित करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभूतिपुर प्रखंड के छात्र – छात्राओं की प्रतिभा से बिहार गौरवान्वित होगा। कार्यक्रम में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल नौ – छात्र – छात्राओं का चयन किया गया। इनमें एक से पांच वर्ग के की क्वीज प्रतियोगिता में शिवम कुमार ( प्रावि,भुसवर दास टोल) , गणित ओलंपियाड विधा से दीपक कुमार ( प्रावि, कोदरिया गोठ ) तथा चित्रकला विधा से खुशी कुमारी ( मवि,खदियाही) के नाम सम्मिलित हैं।जबकि कक्षा छह से आठ में क्वीज प्रतियोगिता में आयुष राज ( मवि, बेलसंडी डीह) , गणित ओलंपियाड में दीपनयन कुमार ( प्रावि, शाहपुर बसौना) और चित्रकला विधा में काजल कुमारी ( मवि,बसौना) का चयन किया गया।कक्षा नौ से बारह की क्विज प्रतियोगिता में निकिता कुमारी ( मावि, विभूतिपुर उत्तर) , गणित ओलंपियाड में आदित्य कुमार ( जगतारणी उवि, खम्हार) और चित्रकला प्रतियोगिता में रजनीश कुमार ( उमावि,केराई) चयनित हुए। इन्हें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभाग करने हेतु भेजा जायेगा।जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में सहभाग करने का अवसर मिलेगा। प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डा राम प्रमोद राय, देवेश प्रभाकर, रत्नेश कुमार,स्वयंप्रभा, सुरेश कुमार गौतम बिहारी और डा बबन राम सम्मिलित थे।इसमें चयनित छात्र – छात्राओं के बीच प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार सामग्री का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.