March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में किया गया

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर हाजीपुर में शनिवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन न्यायमूर्ति पटना उच्च न्यायालय आलोक कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए माननीय न्यायमूर्ति ने कहा कि हम सभी को जनता के विश्वास की कसौटी पर खड़ा उतरना है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को हर संभव मदद पहुंचानी है तथा न्यायालय के प्रति लोगों का जो असीम विश्वास है उसे हम सभी को कायम रखना है। अधिक से अधिक लोगों को मदद पहुंचानी है तथा लोगों के मामलों को त्वरित निष्पादित करना है। इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति द्वारा सिविल कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली हर्षित सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि समाज के अंतिम कड़ी में खड़े लोगों को हर संभव मदद पहुंचा जा सके तथा इस दिशा में सफलता भी मिल रही है। राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश वैशाली मोहम्मद गयासुद्दीन, आरक्षी अधीक्षक वैशाली विक्रम सेहाग, अपर समाहर्ता वैशाली अरुण कुमार, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चंदीलाल दास ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्य सह स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वैशाली जिले में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली श्रीमती रितु कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के द्वारा कुल 2861 मामलों का निष्पादन किया गया तथा कुल 4 करोड़ 99 लाख 2615 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि मामलों के निष्पादन हेतु 35 बेंच बनाए गए थे। जिनके द्वारा सुलह समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत तथा धन्यवाद ज्ञापन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली ऋतु कुमारी ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों के नेत्र जांच, हड्डी से संबंधित बीमारियों की जांच, ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर की जांच इत्यादि कराई गई। आज की शिविर में हजारों की संख्या में लोगों उपस्थित थे तथा लोगों ने शिविर की सराहना की। शिविर में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले एवं बिजली से संबंधित मामले बड़े पैमाने पर निष्पादित किए गए तथा इन दोनों शिविरों में काफी लोगों पर स्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.