April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी के अस्पताल प्रबंधक ने दिया कोरोना को मात / सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट के साथ सुजीत कुमार की रिपोर्ट

गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी के अस्पताल प्रबंधक मो0 शब्बीर खान, डॉ राजेश रंजन चौधरी,डॉ अरविंद,डॉ अर्चना शशि, डॉ निशा ने दिया कोरोना मात।

सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट के साथ सुजीत कुमार की रिपोर्ट

अस्पताल प्रबंधक मो0 शब्बीर खान चौथी बार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी दे रहे है अस्पताल को सेवा।

गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के अस्पताल प्रबंधक मो0 शब्बीर खान, डॉ राजेश रंजन चौधरी,डॉ अरविंद,डॉ अर्चना शशि, डॉ निशा,कोरोना जैसे घातक बीमारी से लड़कर बखूबी निभा रहे हैं अपनी ड्यूटी।

कोरोना के स्थिति को देखते हुए लोगो के साथ ताल मेल कर करा रहे है अपनी ड्यूटी। एबं गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिक्योरिटी गार्ड एवं गार्ड सुपरवाइजर का कहना है कि बिना मास्क पहने किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाता है साथ ही साथ मास्क रोको टोको अभियान एबं साथ ही साथ सोशल डिस्टेंशन का करा रहे हैं पालन।

पटना सिटी: बिहार की राजधानी पटना के अंतर्गत पटना सिटी गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल मैं कोरोनावायरस के स्थिति को देखते हुए। बिहार सरकार के गाइडलाइन का पालन करा कर सभी का इलाज बखूबी किया जा रहा है। गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल पटना सिटी के अस्पताल प्रबंधक मो0 शब्बीर खान, डॉ राजेश रंजन चौधरी,डॉ अरविंद,डॉ अर्चना शशि, डॉ निशा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ड्यूटी के दौरान कोरोनावायरस हो गया था उसके बाद डिपार्टमेंट द्वारा छुट्टी की गई और मैं अपने घर में रहकर होम आइसोलेशन के द्वारा इस महामारी से जंग जीत गया मैं अपने सभी साथियों को संदेश दे रहा हूं कि इस तरह की बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है नियमों का पालन करते हुए घर में रहकर इस जंग को जीता जा सकता है अपनी आपबीती साझा करते हुए कहां की घर के सभी लोग घबरा गए थे लेकिन मित्रों को सहयोग एवं अस्पताल के सहयोग से मैंने हिम्मत से काम किया और स्वस्थ हो गया उसके बाद मैं अपने ड्यूटी पर बिल्कुल मुस्तैद हूँ। साथ ही साथ अस्पताल में लोगो के बीच रह कर सेवा दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.