February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व उपसरपंच के पुत्र का ट्रेन से गिर हुआ मौत*

*पूर्व उपसरपंच के पुत्र का ट्रेन से गिर हुआ मौत*

 

*रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह*

 

*जीरादेई*:-मैरवा थाना क्षेत्र के करछुई रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह अकोल्ही पंचायत के पूर्व उपसरपंच दिलमहम्मद अंसारी के पुत्र का मौत ट्रेन से गिर हो गया । घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि विजयीपुर निवासी दिलमहम्मद अंसारी का पुत्र 22 वर्षीय मुंसफ अंसारी गोरखपुर के लिए घर से करछुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए गया था जहाँ स्टेशन पर ही ट्रेन पकड़ने के क्रम में गिर गया जिससे उसका सर कट गया ।दिलमहम्मद अंसारी ने बताया कि मेरा लड़के का इलाज गोरखपुर चलता था जो दवा लाने के लिए जा रहा था ।उन्होंने बताया कि मुझे तो करीब 9 बजे सुबह ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिली ।स्थानीय पूर्व मुखिया हरेन्द्र कुमार सिंह ने जीआरपी थाने को सूचित किया ।घटना स्थल पर पुलिस पहुँच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

 

*गांव में पसरा सन्नाटा*
युवक मुंसफ को ट्रेन से गिर कर मौत से विजयीपुर में सन्नाटा पसर गया ।परिजनों के साथ साथ ग्रामीण भी काफी दुःखित है । पूर्व मुखिया हरेन्द्र सिंह ,प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह ,समाजसेवी चन्द्रमा सिंह, पियूष सिंह,
माले नेता दशरथ खरवार ,पवन सिंह ,हदीश अंसारी,हजरत अंसारी,असलम अंसारी , रविन्द्र सिंह , पप्पू श्रीवास्तव ,डबलू यादव ,आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.