चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह बलराम बाबू ।
चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह बलराम बाबू ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली )वैशाली ही नहीं पूरे बिहार और झारखंड में पत्रकारिता जगत में अपनी धाक रखने वाले पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह बलराम बाबू की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । श्रद्धांजलि समारोह उनके निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गण्यमान प्रबुद्ध जन, शिक्षाविद, पत्रकार शामिल हुए ।उपस्थित वक्ताओं ने बलराम बाबू के कार्यों को याद करते हुए कहा कि पत्रकारिता को बेवाक रखने वाले, बिना भय पक्षपात के कलम को चलाने वाले बलराम बाबू सदा याद किए जाएंगे। उन्होंने जो अपनी अमिट छाप छोड़ी है,उनके पद चिन्हों पर चलने वाले आज सैकड़ो पत्रकार आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धांजलि समारोह का नेतृत्व उनके सुपुत्र दैनिक जागरण के संवाददाता सुनील कुमार सिंह ने की। इस मौके पर निरसू नारायण महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो सरोज कुमार सिंह उर्फ लाला सिंह, प्रो दुखहरन सिंह ,प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो अरविंद कुमार झा ,प्रदीप सोनी ,शंभू सदाशिव, राजेश मिश्रा, वीरेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति उपस्थित थे। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बताते चले कि बलराम बाबू महुआ नगर क्षेत्र से दैनिक आज के लिए समाचार लिखते थे,साथ ही साथ में झारखंड बोकारो में इस्पात संवाद साप्ताहिक समाचार पत्र भी का संपादन करते थे।
