श्रीमती रामसुमारी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा में प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत राजापाकड़ प्रखंड के श्रीमती रामसुमारी देवी उच्च माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा में प्रतियोगिता सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में बाल अधिकारों और इसकी सुरक्षा से संदर्भित विषय जैसे बाल विवाह, बाल- श्रम,बाल यौन-शोषण और बाल तस्करी विषय पर बच्चों के बीच निबंध लेखन, पेंटिंग्स और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित हुएं । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी ने की, जबकि संचालन अधिकार मित्र संतोष कुमार ने किया। इस दौरान स्व.कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सह कार्यक्रम निदेशक सुधीर शुक्ला ने बताया गया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शुमार भारत से वर्ष 2030 तक बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना हैं।इस अभियान को सफल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और संस्थान द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। अब तक संस्थान ने जिले में सैकड़ो बाल विवाह, बाल-श्रम और बाल-तस्करी जैसी घटनाओं को रोकने में सफलतायें प्राप्त की हैं।कार्यक्रम में अधिकार मित्र संतोष कुमार ने बच्चों को बाल विवाह और बाल श्रम नहीं करने को लेकर शपथ दिलाई।साथ ही बताया कि भारत में बाल विवाह और बाल- श्रम गैर कानूनी हैं।इस अपराध में पकड़े जाने पर जुर्माने और सजा का प्रावधान हैं। वहीं बाल अधिकारों से संबंधित किसी भी जानकारी और सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने की अपील की गई। कार्यक्रम में अधिकार मित्र पंकज कुमार,शिक्षक नूरुल अबसार, स्वाती झा, रागिनी कुमारी, गोपाल सिंह, नीरज कुमार चौधरी,ब्यूटी कुमारी, प्रतिभा कुमारी,मनीषा कुमारी, धर्मेंद्र किशोर,सुकांत शेखर, अर्चना कुमारी,सुनीता कुमारी, पुष्पा कुमारी,अजय कुमार, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र पासवान, शशि रंजन, पूनम कुमारी, अरविन्द कुमार सहित छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।
