महनार में प्रशांत किशोर के 12 मई के उद्घोष यात्रा की तैयारी में जन सुराजियो ने विभिन्न जगह की बैठके ।
महनार में प्रशांत किशोर के 12 मई के उद्घोष यात्रा की तैयारी में जन सुराजियो ने विभिन्न जगह की बैठके ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर (वैशाली) जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की आगामी 12 मई की महनार में उद्घोष यात्रा की तैयारी में कार्यकर्ताओं ने जी जान से लगा दिया है ।जगह-जगह बैठक का सिलसिला जारी है ताकि उद्घोष यात्रा में प्रशांत किशोर को सुनने के लिए हजारों की भीड़ उपस्थित हो सके ।इसी सिलसिले में पातेपुर के महिला प्रखंड अध्यक्ष संजू देवी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई ,जिसमें पातेपुर विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति कराने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य राज देव ठाकुर, अनुमंडल अध्यक्ष इंद्रजीत प्रधान, जिला संयोजक अवधेश पासवान ,जिला सचिव रमेश कुमार ठाकुर, एहसान ,विनय झा, सोनू, शेखर , अनिल मिश्रा, विक्रम ,सकलदीप राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।वही महुआ में प्रखंड अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई ,जिसमें पिंकी विप्लवी,इंद्रजीत प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए। 12 मई के प्रशांत किशोर की महनार यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में महुआ से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। दूसरी तरफ राजापाकर में महंत अखिलेश्वर दास के नेतृत्व में सघन अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों की उपस्थिति हो। वही महनार जंदाहा, सहदेइ क्षेत्र में अमर कुमार सिंह के नेतृत्व में अभियान जोड़ों पर है ।महनार अनुमंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गांवो का दौरा कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं की तैयारी को देखते-देख कर लगता है कि प्रशांत किशोर की महनार उद्घोष यात्रा में जनता की उपस्थिति देखने को मिलेगी।
