April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार यूथ फेडरेशन ने लगाया रक्त दान शिविर, शिविर में 98 लोगों ने किया रक्तदान । समस्तीपुर (जकी अहमद)

बिहार यूथ फेडरेशन ने लगाया रक्त दान शिविर, शिविर में 98 लोगों ने किया रक्तदान ।

समस्तीपुर (जकी अहमद)

बिहार यूथ फेडरेशन के तत्त्वाधन में रविवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित मिल्लत एकेडमी के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उदघाटन डॉ0 एमएन रहमान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर डॉ0 एसएस नंदी ने कहा कि बिहार यूथ फेडरेशन लगातार रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है, जिसके लिए फेडरेशन के सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान को लेकर समाज मे कई प्रकार की भ्रांतिया पाई जा रही है जिसे दूर करने की जरूरत है। श्री नंदी ने कहा कि रक्तदान के साथ साथ अंगदान को लेकर समाज मे जागरूकता पैदा करने की भी जरूरत है। वहीं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ0 गिरीश कुमार ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने पर बल दिया, साथ ही बिहार यूथ फेडरेशन के इस पुनीत कार्य कि सराहना करते हुए कहा कि अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेना चाहिए। इसी तरह डॉ0 एमएन रहमान ने कहा कि रक्तदान से शरीर के किसी भी अंग पर कोई प्रभाव नही पड़ता है बल्कि रक्तदान करने के अनेकों फायदे है, जिसको लेकर समाज मे जागरूकता फैलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिहार यूथ फेडरेशन जिस तरह से रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कर रहा है वह काबिले तारीफ़ है। फेडरेशन के अध्यक्ष मोहम्मद तमन्ना खान ने कहा कि ब्लड बैंक में रक्त समस्या हो चुका है जिसे देखते हुए हमारी संस्था ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। मैं इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनने वाले सभी रक्तवीरो को दिल से आभार प्रकट करता हूं। शिविर में एक महिला समेत 98 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालो में रूहुल्लाह खान गुड्ड , रंजीता गुप्ता, ओजस्वी चुग, आफताब हमज़ा, सुमित कुमार, इफ्तेखार अहमद शाकिब, जोगेंद्र कुमार, मिथुन कुमार, शाकिब अनवर, अर्जुन कुमार, जेड हसन, सिद्धार्थ प्रकाश वर्मा, तहसीन रज़ा, अकबर जमाल खान, राजेश भारती, जिशान हैदर, कुंदन कुमार समेत 98 रक्तवीरो ने रक्तदान किए। मौके पर पूर्व जिला पार्षद पप्पू खान, मो0 गुफरान, पंकज साह, मो0 नौशाद, धर्मेंद्र साह, मो0 शहजाद, रवि गुप्ता, मो0 अंजार, मो0 शादाब, राहुल गुप्ता, मो0 वसीम, मो0 इरफान, मो0 फिरोज आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.