May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

फाइलेरिया के ख़िलाफ़ चली चार दिवसीय मुहिम/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

फाइलेरिया के ख़िलाफ़ चली चार दिवसीय मुहिम

▪️नाइट ब्लड सर्वे व आईडीए राउंड की जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक हुई आयोजित

▪️ 4 प्रखंडों के 8 चयनित साइट पर फाइलेरिया पहचान के लिए नाईट ब्लड सर्वे

▪️24 मार्च से एमडीए-आईडीए राउंड में घर-घर जाकर खिलाई जाएगी मुफ्त दवा

हाजीपुर, 24 फरवरी। फाईलेरिया से मुक्ति के लिए आम जागरूकता बेहद जरूरी है। इसको लेकर जिला स्वास्थ्य समिति, वैशाली द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च के सहयोग से चार दिवसीय जागरूकता मुहिम चलाई गई। जिसमें जिले के पटेढ़ी बेलसर, लालगंज, महुआ, हाजीपुर सदर के कई गाँवों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।  करनेजी, जढुआ, डगरू, पोझियां, विजय नगर, आदर्श टोला, माँगलिक अखाड़ा, पुरानी बाजार, मिर्जा पकड़ी, सुरहाँ टोला के प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर परिसर, सामुदायिक भवन परिसर, चौपाल आदि जगहों पर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। 
 21 फ़रवरी से शुरू हुए नुक्कड़ नाटक का कल समापन हुआ। नाटक के जरिए गीत और संगीत का सहारा लेते हुए लोगों को नाइट ब्लड सर्वे में रक्त जांच कराने की बात बताई गई। साथ ही 24 मार्च से एमडीए-आईडीए राउंड में फाईलेरिया रोधी दवा सेवन पर भी जोर दिया गया।

फाईलेरिया रोगी की कहानी के जरिए दिया गया मजबूत संदेश:

इस नाटक में दिखाया गया है कि गांव का ही फाइलेरिया से पीड़ित एक आदमी सुखदेव गांव वालों को जागरूक कर रहा है। अपने दुख दर्द और नासमझी को बताकर उस जैसी गलती नहीं करने को कह रहा है। कई किंतु परंतु के बाद गांव वाले उसकी बात मान जाते हैं।
गांवों में फागुन महीने में फाग और जोगीरा गाने की परंपरा रही है। उसी लोकप्रिय जोगीरा की तर्ज़ पर फाइलेरिया के विरुद्ध जन जागरूकता के लिए नया जोगीरा रचा गया है, जिसे कलाकार झूम झूम कर गाते हैं। यह काफी प्रभावकारी बना है। नाटक में प्रिंस कुमार, सिम्मी, नेहा, अरविंद, आदर्श, सुशांत, संजय, दिनेश और लव कुमार आदि ने पात्रगत अभिनय किया है।

 मनोरंजन के साथ संदेशों को बनाया गया आसान: 

नुक्कड़ नाटक की शुरुआत गीत एवं संगीत के साथ हुई। जिससे आम लोगों को जोड़ने में सहूलियत हुई। वहीं, लोगों की भीड़ जमा होने के बाद नाटक के जरिए फाईलेरिया रोकथाम पर कई जानकारी भी दी गयी। जिसमें इसके शुरुआती लक्षण सहित रोकथाम के लिए एमडीए राउंड में दवा सेवन पर बल दिया गया। वहीं फाईलेरिया रोग को लेकर लोगों में फ़ैली कई भ्रांतियों पर भी जानकारी दी गयी। ताकि फाईलेरिया मुक्ति की राह आसान हो सके। 

रोचक और मनोरंजक नाटक के लिए सीफार को धन्यवाद : सिविल सर्जन

वैशाली के सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार मोहन ने बताया कि वैशाली जिले के विभिन्न गांवों में अभी अलग-अलग दिन नाइट ब्लड सर्वे चल रहा है। इसके प्रति लोगों को सूचना देने और जागरूकता के लिए सीफार, पटना के सहयोग से जोगीरा केंद्रित विशेष नाटक तैयार कर उसका प्रदर्शन करवाया गया। नुक्कड़ नाटक की टीम को विशेष रूप से बुलाया गया है। इसमें केयर इंडिया का भी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने दोनों संस्थाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया।

आईडीए राउंड में इस बार तीन दवा है : जिला भिबीडी नियंत्रण पदाधिकारी

जिला भिबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि फाइलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 24 मार्च से चलने वाले आईडीए अभियान में इस बार तीन दवा खिलाई जाएगी। ये दवा एक साल के अंतर पर सिर्फ दो बार खिलाई जाएगी। इसके बाद फाइलेरिया नहीं होगा। ऐसी जगहों पर अभी नाइट ब्लड सर्वे का काम चल रहा है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.