पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट। वैशाली: पातेपुर के सैदपुर डुमरा पंचायत के पूर्व सरपंच सह पुर्व पंच सरपंच संघ प्रखंड अध्यक्ष व जिला सचिव भुषण राय को पंच सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने प्रोन्नति देते हुए पंच सरपंच संघ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है । प्रदेश अध्यक्ष ने भुषण राय को मनोयन पत्र देते हुए कहा है कि आपके द्वारा सक्रिय भूमिका कार्य कुशलता के प्रति पुर्ण निष्ठा जनकल्याणकारी सोच एवं आदर्श नयायवादिता को देखते हुए संघ निर्णयानुसार बिहार प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि नियमनुसार गांधीवादी राह पर चलते हुए संघ,समाज,जन, राज्य एवं राष्ट्रहित में ग्राम कचहरी के दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करते रहेंगे। भुषण राय के प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर पातेपुर प्रखंड के पंच सरपंचों पुर्व पंच सरपंचों में खुशी की लहर दौड़ गई है एवं प्रदेश अध्यक्ष अमोद कुमार निराला, नव मनोनीत प्रदेश सचिव भुषण राय को बधाई दी है बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष ईं प्रेम कुमार, सरपंच नजमा खातून, धर्मेंद्र कुमार यादव, पुर्व सरपंच मोहम्मद नबी हसन, बैधनाथ सिंह, सुरेंद्र राय, परमानंद राय, नरेश राय, आदि शामिल हैं।