जीकेसी ने झरिया हत्याकांड में उच्चस्तरीय जांच की मांग की झरिया हत्यकांड मामले में जीकेसी की जांच समिति गठित
जीकेसी ने झरिया हत्याकांड में उच्चस्तरीय जांच की मांग की
झरिया हत्यकांड मामले में जीकेसी की जांच समिति गठित
झरिया हत्यकांड मामले में दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाये : राजीव रंजन प्रसाद।
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
पटना, 04 अप्रैल : ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने झारखंड के झरिया में एक युवक की संदिग्ध हत्या के मामले में झारखंड सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराये जाने और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। रविवार को राजधानी पटना में जीकेसी से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक जेकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद के आवास पर उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस अवसर पर झारखंड के झरिया में कायस्थ समाज के एक युवक की संदिग्ध हालात में हत्या किये जाने मामले को लेकर उसके हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार के लोगों को हर संभव मदद किये जाने को लेकर चर्चा की गयी। जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि मामले में उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुये झारखंड पुलिस महानिदेशक से बातचीत की थी।
श्री राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि झरिया हत्याकांड मामले में जीकेसी झारखंड सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराये जाने की मांग करती है। उन्होंने बताया कि जीकेसी ने पूरे मामले की जांच कराने का फैसला किया है। मामले की जांच के लिये जीकेसी की राष्ट्रीय सचिव भारती श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जांच समिति टीम गठित की गयी है। गठित टीम में झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा , रवि भरत और सुमित शरण शामिल रहेंगे जो अपनी जांच रिपोर्ट झारखंड सरकार को सौंपगे। उन्होंने बताया कि संकट की इस घड़ी में पूरा जीकेसी परिवार पीड़ित के परिजनों के साथ है और उनकी हर संभव सहायता के लिये तत्पर है। इस अवसर पर जीकेसी की ओर सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए होने वाले कार्यक्रमों की रोड मैप की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक में जरूरतमंद परिवार के बच्चों को शिक्षा तथा अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा वर्ष 2021-22 के लिए नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। बेहतर समाज के लिए हर बच्चे का शिक्षित होना जरूरी है लेकिन संसाधनों की कमी से लाखों बच्चों के हाथों में किताबें नहीं पहुंच पाती।योग्य और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई बाधित नहीं हो इसके लिये जीकेसी की शिक्षा प्रकोष्ठ की टीम महत्वपूपर्ण भूमिका निभा रही है। जीकेसी की एजुकेशनल टीम ने जरूरतमंद बच्चों के बीच किताबें-स्टेशनरी वितरित करने का काम शुरू कर दिया है। सभी लोग थोड़ी मदद करे, तो हर गरीब बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। बिहार के अलावा देश के अन्य राज्य में भी जीकेसी की शिक्षा प्रकोष्ठ की टीम जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिये तत्पर है।आने वाले समय में देश भर में पुस्तकालय एवं कंप्यूटर सेंटर प्रशिक्षण भी शुरू किये जायेंगे। कोई योग्य विद्यार्थी है और उसे पढ़ाई के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो उनकी मदद की जाएगी।
श्री राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जीकेसी की शिक्षा प्रकोष्ठ की टीम शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही संस्था बी फार नेशन ट्रस्ट और दीदीजी फाउंडेशन के साथ जुड़कर काम कर रही है।
