March 2, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

दलितों के स्वामी किसान नेता स्वामी सहजानंद की जयंती में कई सम्मानित।/nri/

1 min read

दलितों के स्वामी किसान नेता स्वामी सहजानंद की जयंती में कई सम्मानित।
पटना।
स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पखवाड़ा पर एजुकेशनल डेवलपमेंट एजुकेशन संस्थान के बैनर तले एक सम्मान सह व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जैसा कि यह कार्यक्रम विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है इस क्रम में इस बार भी वीआई हॉल में यह कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने किया और मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री,विधान पार्षद डॉ संजय पासवान थे।इस अवसर पर अपने उद्बोधन भाषण में सुशील कुमार मोदी ने कहा स्वामी सहजानंद सरस्वती दलितों और किसानों के मसीहा थे और उन्होंने जमीदारी प्रथा को समाप्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। किसानों के हमदर्द होते हुए उन्होंने जो कार्य किया है वह आज भी सभी लोगो के मानस पटल पर अमिट छाप छोड़ा । मुख्य अतिथि संजय पासवान जी ने कहां किसान नेता स्वामी जी किसानों और उसके हक और उसके अधिकार का बोध कराया साथ ही किसानों को लड़ने के लिए प्रेरित किया। गरीब मजदूर और किसानों में उनकी आत्मा बसती थी और वह इसके लिए संघर्ष करते थे और इसके लिए रात दिन तन मन धन से लगे रहते थे। इस अवसर पर अतिथियों के अलावा संबोधित करने वाले जो हमारे युवा नेता थे उसमें कला सांस्कृतिक पुरुष विश्वमोहन चौधरी “सन्त”,सुनील सिन्हा, भानु प्रताप सिंह ,नीता सिन्हा ,विमल शर्मा और अजय शर्मा प्रमुख रूप थे।आरंभ आरंभ स्वागत भाषण व्याख्यानमाला के आयोजक डॉ विनोद शर्मा ने किया। साथ ही अध्यक्षता संतोष उपाध्याय ने किया ।साथी मंच पर मीडिया प्रभारी अशोक भाट और पोषण संतोष कुमार चिंतक संजय कुमार नरेंद्र झा आदिने भी संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य प्रोफेसर तपन शांडिल्य ने कहा स्वामी सहजानंद गांधी के समक्ष के नेता थे जिन्होंने संघर्ष कर किसानों और गरीब मजदूरों को समाज में सम्मान दिलाने का काम किया।
इस गोष्ठी के बाद सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें जिसमें प्रसिद्ध एजी न्यूज़ के बिहार ब्यूरो प्रमुख आकाश कुमार, कई पत्रिकाओं के संपादक व मॉडल डॉ राजेश कुमार ,इवेंट की दुनिया में मोतिहारी सिवान गोपालगंज मुजफ्फरपुर आदि के बाद पटने में इवेंट मैनेजमेंट करने वाले नीरज सिन्हा एवं प्रेस छायाकार एवं कई चैनलों के प्रसिद्ध छायाकार राज रोशन कुमार प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री अनुष्का जयसवाल के साथ-साथ आर्यकुमार रोड स्थित कायाकल्प क्लिनिक के संस्थापक डॉक्टर आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मनोज कुमार पांडे एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ स्त्री रोग विशेषज्ञ जुली कुमारी को डॉक्टर जूली कुमारी को सुशील कुमार मोदी एवं डॉ संजय पासवान के हाथों बखूबी सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप आकर्षक प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और अंत में धन्यवादज्ञापन जयंती सिन्हा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.