April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

खड़े हाईवा से टकराकर हाजीपुर के दो युवकों की मौत/nri/नवनीत कुमार

खड़े हाईवा से टकराकर हाजीपुर के दो युवकों की मौत
महुआ.नवनीत कुमार
सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराकर हाजीपुर के दो युवकों की मौत हो गई। घटना तब हुई जब बाइक सवार छपरा की ओर से आ रहा था। इस बीच सोनपुर के गोविंदचक के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा में बाइक सवार सीधे जा घुसा। जिसमें बाइक पर सवार दो युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।
बताया जा रहा है कि हाईवा 2 दिन से खराब पड़ा था। सड़क किनारे बगैर पार्किंग लाइट के गाड़ी खड़ी थी। इस बीच अहले सुबह छपरा की ओर से आ रहे हाजीपुर के बाइक सवार गाड़ी के पीछे से तेजी में घुस गए। जिसमें उनकी मौत हो गई। हाईवा में बाइक को घुसा देख लोग दंग रह जा रहे थे़ तस्वीर लेने वालों का तांता लगा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.