April 15, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“वैशाली में ‘नया सवेरा 2.0’ के तहत छापेमारी, 8 बाल श्रमिक मुक्त”

“वैशाली में ‘नया सवेरा 2.0’ के तहत छापेमारी, 8 बाल श्रमिक मुक्त”

हाजीपुर,अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना के पत्र के आलोक में आरक्षी अधीक्षक वैशाली श्री विक्रम सेहाग के निर्देश पर ‘नया सवेरा 2.0’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जिले के विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया।

➤ कार्रवाई: निरीक्षण के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया।

➤ आगे की प्रक्रिया:सभी मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उनके पुनर्वास और शिक्षा की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक विक्रम सेहाग ने बताया कि _”नया सवेरा 2.0 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराकर उन्हें शिक्षा का अवसर प्रदान करना तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना है।”_

उन्होंने कहा कि बाल श्रम के खिलाफ यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और दोषी नियोजकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, हाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.