पातेपुर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
*पातेपुर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई*
_रिपोर्ट: नागेंद्र कुमार / सुधीर मालाकार_
पातेपुर (वैशाली)
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय में नवनिर्मित बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम, हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पातेपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से श्रद्धालु दर्जनों बैंड-बाजों के साथ जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे।
प्रखंड परिसर में 10 लाख की लागत से बने अंबेडकर स्मारक मंच पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्थानीय विधायक सह मंत्री ने पूर्व में चौहरमल जयंती मनाने का आह्वान किया था, जिसके चलते विभिन्न पंचायतों से लोग पहुंचे। हालांकि विधायक सह मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए, फिर भी भीड़ अपेक्षा से अधिक रही।
*सम्मान समारोह*
अंबेडकर स्मारक समिति के संयोजक एवं मुखिया संघ अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजेश कुशवाहा, डरुआ मुखिया पुत्र विनोद कुमार चौधरी, पूर्व जिला पार्षद तारक चौधरी, उपेंद्र राम के नेतृत्व में विभिन्न पंचायतों से आए लोगों को सम्मानित किया गया।
समिति की ओर से अविनाश राम, पंकज राम, मुखिया गरीब नाथ आलोक, मुखिया पुत्र राजेश पासवान, प्रमुख पति गणेश राय, उपेंद्र राम, धर्मेंद्र साहनी, देव कुमार साहनी, सरपंच सैयद इकबाल, मुखिया पति भोला राय, मुखिया गौतम राम, अरविंद दास, अशर्फी सिंह, नगर उप मुख्य पार्षद रवि रंजन कुमार आदि को सम्मानित किया गया। विभिन्न पंचायतों से बैंड के साथ आए जुलूस को भी स्मारक समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद विनय सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद सुरेश चंद्र राय, विनोद कुमार चौधरी, मो. असलम सिद्दीकी, पूर्व मुखिया जितेंद्र भारती आदि मंच पर मौजूद थे।
मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन के न रहने के बावजूद अंबेडकर जयंती पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
