सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है ज़ोर कितना बाजुएं कातिल में है,लालू यादव का व्यक्तित्व ग़ज़ब का है वैशाली: यह बात राजद के कद्दावर नेता पातेपुर प्रखण्ड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी ने अपने बियान में कहा जो इन्हें प्यार करता है वो शिद्दत से करता है और जो नफ़रत करता है वो भी शिद्दत से ही नफ़रत करता है सालो से सत्ता से बाहर है लेकिन विचारधारा से तिल भर समझौता नहीं किया ज़रा सा झुक जाते तो शायद आज नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं होते लेकिन झुके नहीं। कौन नहीं जानता कि हेमंता बिस्वा सरमा भ्रष्टाचार के आरोप में फँसे ,CBI इंक्वयारी शुरू हुई हेमंता भाजपा में चले गये और आज असम सरकार में मुख्यमंत्री है। कौन नहीं जानता कि अजय चौटाला भ्रष्टाचार की सज़ा काट रहे थे दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा सरकार को समर्थन दिया और अजय चौटाला उसी दिन जेल से पेरोल पर बाहर आ गए। कौन नहीं जानता कि शारदा चिट फंड घौटाले में नाम आते ही मुकुल रॉय भाजपा में शामिल हुए और उन्हें भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया। कौन नहीं जानता कि अजीत पवार ने फड़ानवीस को समर्थन दिया और महाराष्ट्र सरकार बनते ही अजीत पवार के भ्रष्टाचार के आरोप के मुक़दमे ख़त्म हो गए, यह अलग बात है कि अगले ही दिन सरकार गिर गई। अगर सबके नाम लिखने लगूँ तो एक किताब बन जाएगी, ना जाने कितने कांग्रेसी और दूसरे दलो के नेता ऐसे हैं जो भ्रष्टाचार के आरोप झेल रहे थे और भाजपा में शामिल होते ही पाक साफ़ हो गए। भाजपा बिहार में अपने नेतृत्व में सरकार बनाने को तड़प रही है । लालू यादव अगर भाजपा को इशारा भी कर देते तो उनका बेटा उपमुख्यमंत्री होता और लालू यादव अब तक हरीशचंद्र साबित हो चुके होते मगर लालू यादव ने अपनी विचारधारा को नहीं त्यागा और झुकने से बेहतर जेल जाना समझा। उन्हीं के विचार धारा पर आज उनके लाल नेता प्रतिपक्ष युवाओं के दिल की धड़कन तेजस्वी यादव जी ने विधानसभा में चलरहे सत्र के दौरान मुसलमानों के खिलाफ ज़हर उगलने वाले और मुस्लिम विरोधी सोंच रखने वालों को देश की आजादी से लेकर देश में हमारी कुर्बानी और हमारे योगदान कि प्रसंशा कर विरोधियों के बोलती बन्द कर दिए।