April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

उदहिया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा चौथा बोनस वितरण समारोह का आयोजन कर किया गया

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
प्रखंड के निलो रुकुंदपुर पंचायत के प्राणपुर गांव स्थित उदहिया दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा चौथा बोनस वितरण समारोह का आयोजन कर किया गया। समारोह में वर्ष 2016 से वर्ष 2019 तक का बोनस वितरण 168 पशुपालकों के बीच दो लाख तैंतीस हजार चार सौ अनठावन रुपए का बोनस वितरण किया गया इस अवसर पर पशुपालकों को बाल्टी ,गमछा, टार्च, आदि देकर सम्मानित किया गया।‌‌‌‌‌‌ प्रथम बोनस राजेंद्र राय को 5986 रुपए,दुतिय स्थान प्राप्त लखेंदर राय को 5704 रुपए तृतीय स्थान प्राप्त नागेश्वर राय को 5271 रुपए दिए गए। समारोह में मुख्य अतिथि मुखिया राजु चौधरी, शम्भु चौधरी, पटना डेयरी प्रोजेक्ट के हेमंत कुमार राय,जोनल प्रभारी सह प्रेवेक्षक दिनेश प्रसाद, को समिति के अध्यक्ष चंदेश्वर राय, सचिव सकिंदर राय के द्वारा अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजमंगल राय,लाल बाबु राम,उप सरपंच राजेश्वर राय, कामेंद्र राय, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.