April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होली व शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, होली मिलन समारोह

*होली व शब ए बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, होली मिलन समारोह*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

मथुरापुर ओपी परिसर में होली और शब – ए – बारात पर्व को लेकर आज शांति समिति कि बैठक आयोजित कि गई। बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा आये जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से कहा गया कि दोनों त्योहार आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए मनाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया कि अगर कहीं भी कोई शरारती तत्व शरारत करे तो तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को करें। इसमें सभी लोगो से सहयोग कि अपेक्षा है। शांति समिति कि बैठक के उपरांत सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। शांति समिति की बैठक में महेंद्र प्रधान, विशुन देव शर्मा, संतोष कुमार साह, अब्दुल कलाम राजा, गुलशेर राजा, रंजीत कुमार, इज़हार अहमद खां, सुरेन्द्र साह,अर्जुन कुमार, उमा कांत यादव, राजन कुमार, मो0 याकूब, भरत पासवान आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.