April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सहयोग फाउंडेशन के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया

सहयोग फाउंडेशन के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया ।      रिपोर्ट प्रदीप सिंह,                              वैशाली: महुआ प्रखंड के समसपुरा पंचायत के 9 नंबर वार्ड में भोला बाबा मंदिर के प्रांगण में ,सहयोग फाउंडेशन के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समसपुरा पंचायत के मुखिया सहीद्र साहनी ,रामपुर चंद्रभान उर्फ डगरू पंचायत के मुखिया पति अरुण राय, प्रखंड अध्यक्ष छात्र लोजपा मनीष यादव, सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक जय मंगल सिंह ,अमरनाथ शर्मा सह संस्थापक विक्की शर्मा उर्फ गुल्लू ,गजेंद्र सिंह ,जय प्रकाश शर्मा एवं समस्त ग्रामवासी शामिल रहे, सभी एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली खेली और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। सहयोग फाउंडेशन के संस्थापक जय मंगल सिंह के द्वारा बताया गया की समसपुरा पंचायत मे इंटर और मैट्रिक मे फर्स्ट डिवीजन से पास टॉप टेन में आने वाले सभी छात्र छात्राओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
समसपुरा पंचायत मुखिया श्री सहिन्द्र सहनी जी, डगरू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डाॅ अरूण राय जी, शेरपुर छतवारा पंचायत के निवर्तमान सरपंच श्री गजेंद्र प्रसाद सिंह जी, पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि श्री अशर्फी दास जी, शिक्षक श्री चन्देश्वर राय जी,डगरू पंचायत के युवा समाजसेवी श्री रंजीत कुमार यादव जी, श्री अमित कुमार जी, श्री राजेश राय जी, श्री विनोद राय जी, श्री सर्वेश यादव जी, श्री दीपक साह जी, श्री सुरेन्द्र दास जी, श्री रामवरण सिंह जी एवं काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए।कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग फांउडेशन के श्री जयमंगल सिंह जी, श्री अमरनाथ शर्मा जी, श्री सुबोध शर्मा जी, श्री विक्की शर्मा जी समेत कई स्थानीय लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.