प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से कैसे बचे इसको लेकर स्कूलों में बच्चों को बताए जाने हैं गुर
प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं से कैसे बचे
इसको लेकर स्कूलों में बच्चों को बताए जाने हैं गुर
महुआ के वैशाली उच्च विद्यालय में पांच दिवसीय इस ट्रेनिंग में भाग लेंगे एक ग्यारह सौ शिक्षक
महुआ। नवनीत कुमार
आपदाओं से बचाव और उससे निपटने के लिए गैर आवासीय शिक्षकों का प्रशिक्षण यहां वैशाली विद्यालय में शुरू हुआ। 5 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में यहां सभी विद्यालयों के क्रमबार ग्यारह सौ शिक्षक भाग लेंगे।
प्रशिक्षण बीआरपी डॉ आलोक कुमार व मोहम्मद सलाउद्दीन के देखरेख में और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन बाला सहाय के नेतृत्व में शुरू हुआ। प्रथम दिन विभिन्न विद्यालयों के 200 शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। उन्हें प्रशिक्षकों द्वारा मानव जनित और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गुर सिखाए गए। उन्हें बताया गया कि यह ट्रेनिंग उन्हें स्कूल के बच्चों में साझा करने के लिए दी जा रही है। प्रशिक्षक ओम प्रकाश नारायण, मो मुकीम अख्तर, सिंधु कुमारी, प्रियंका कुमारी, जैनुद्दीन अंसारी, मनीष कुमार, ब्रज किशोर कुमार व राजीव रंजन के द्वारा दी जा रही है।
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को भूकंप, बाढ़, अगलगी, चक्रवाती तूफान, वज्रपात, लू, शीतलहर, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन, पेयजल-स्वच्छता एवं पोषण, सर्पदंश से बचाव, डायरिया, निमोनिया, मस्तिष्क ज्वर, पानी में डूबने की घटना, नाव डूबने की घटना, सड़क एवं रेल दुर्घटना, भगदड़, विद्युत घात, बाल अधिकार में बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण, बच्चों से छेड़छाड़, कोविड-19 आदि से बचाव के बारे में बताया जा रहा है। बीआरपी डॉ आलोक कुमार ने बताया कि यहां 182 प्राथमिक और मध्य, 07 उच्च और उच्चत्तर विद्यालयों के सभी 1100 शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दी जानी है। यह ट्रेनिंग प्रत्येक शिक्षकों को एक दिन देने है।
