April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 8 उम्मीदवार मैदान में*

*बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए कुल 8 उम्मीदवार मैदान में*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर आज जिलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने समाहरणालय सभा कक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि बिहार विधान परिषद चुनाव में कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्होंने कहा कि अबतक किसी भी उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। डीएम ने कहा कि कुल 8 उम्मीदवारों में *इंडियन नेशनल कांग्रेस* से अविनाश कुमार, *भारतीय जनता पार्टी* से तरुण कुमार, *राष्ट्रीय जनता दल* से रोमा भारती, *विकास शील इंसान पार्टी* से आदर्श कुमार, *निर्दलीय* से केशव कुमार सिंह, जितेंद्र चौधरी, देव नारायण सिंह एवं पवन कुमार पासवान का नाम शामिल है। जिले में
बिहार विधान परिषद चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए जोड़़ शोर से तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए एक एक बूथ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधान परिषद का चुनाव आगामी 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से संध्या 4 बजे तक जारी रहेगा तथा वोटो की गिनती जिले के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में 7 अप्रैल को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगा। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से कहा है की अधि मानता के आधार पर वोटिंग यथा ,1,2,3,4 या रोमन पद्धति 1,11,111,1V में देना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा आपुरित बैगनी स्केच से अधि मानता अंकित किया जाएगा।, अगर कोई वोटर बैगनी स्केच के अतिरिक्त अन्य कलम या अन्य रंग से अधि मानता किए तो उनका मत पत्र अस्वीकृत हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जबतक गिनती पूरा नहीं होगा तब तक सभी अधिकारी अपने अपने स्थान पर मुस्तैद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.