April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत पर बवाल

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत पर बवाल
महुआ चकसिकंदर सड़क पर ओस्ती भूतनाथ चौक के पास हुई घटना, विरोध में लोगों ने महुआ-हाजीपुर सड़क को कन्हौली उनतहा के पास किया जाम
महुआ. नवनीत कुमार
बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत हो गई। घटना महुआ चकसिकंदर सड़क पर ओश्ती भूतनाथ चौक के पास घटी। घटना के विरोध में लोगों ने महुआ-हाजीपुर सड़क को कन्हौली उनतहा के पास शव रख 3 घंटे तक जाम किया। लोगों को समझाने पहुंची पुलिस पर आक्रोशित लोग कई बार टूट पड़े जिससे उसे कई बार पीछे हटना पड़ा।
मृतक 65 वर्षीय राम पुनीत साह हसनपुर ओस्ती पंचायत के ओस्ती वार्ड संख्या 09 का रहने वाले थे। यह घटना तब घटी जब वे पानी लेकर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच महुआ की ओर से चक सिकंदर की तरफ जा रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम से शव आते ही लोग आक्रोशित हो गए और पहले तो महुआ चकसिकंदर सड़क को ओस्ती भूतनाथ चौक के पास जाम किया। बाद में वे सभी सव को लेकर महुआ हाजीपुर सड़क पर कन्हौली उनतहा के पास पहुंच गए और एसएच 49 को 3 घंटे तक जाम कर दिया।
समझाने पहुंची पुलिस पर कई बार टूटे लोग:
इधर सूचना पर जाम छुड़ाने के लिए पहुंची पुलिस पर लोग टूट पड़े। इस बीच पुलिस को पीछे हटना मजबूरी बना। कई बार पुलिस लोगो को समझाने और शव को हटाकर जाम खोलने के लिए पहुंची पर उन्हें लोगों के आक्रोश का सामना पड़ा करना पड़ा। यहां पुलिस को आक्रोशित महिलाओं के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा। महिलाएं उन पर टूट पड़ी। जिससे कई बाढ़ वहां से हटना पड़ा। लोगों का कहना था कि मृतक के बगलगीरर द्वारा ही बाइक से ठोकर लगी है। जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र रामानंद साह द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने के बावजूद बाइक चालक की गिरफ्तारी नहीं की गई है। दिन के 11:00 बजे महुआ हाजीपुर सड़क पर जाम कर बैठे लोग दोपहर 2:00 बजे सीओ द्वारा परिवारिक लाभ के तहत मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर हटे। तब जाकर यातायात शुरू हुआ। इधर सड़क जाम को लेकर दोनों गाड़ियों की लंबी कतार लग रही।
मृतक की पत्नी नागेश्वरी करो रोकर बुरा हाल:
बाइक की ठोकर से घायल 65 वर्षीय राम पुनित साह की मौत पर पत्नी नागेश्वरी देवी का रो रोकर बुरा हाल था। वह माथ कपार पीट रही थी। अब कौन उसे देखेगा। राम पुनित साह की कमाई से घर परिवार चल रहा था। मृतक के तीन पुत्र मंटू साह, रामानंद साह व राजीव साह और एक पुत्री शांति देवी के तो आंख से आसू नहीं सूख रहे थे। लोगों का कहना था कि राम पुनीत साह मेहनत मजदूरी कर घर परिवार चलाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.