April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देश भक्ति की सच्ची पाठशाला है भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण ——डॉ० सुषमा

देश भक्ति की सच्ची पाठशाला है भारत स्काउट और गाइड प्रशिक्षण ——डॉ० सुषमा

स्काउट गाइड के प्रथम सोपान शिविर का हुआ आयोजन
—————————————

छपरा:-जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण के निर्देश पे प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज छपरा में किया गया है।यह शिविर 23/03/2022(बुधवार) से लेकर 28/03/2022(सोमवार) तक चलेगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में श्री अरुण पराशर शिक्षक सह स्काउट मास्टर उच्च विद्यालय ओल्हनपुर और गाइड में डॉ० सुषमा सिंह शिक्षिका सह गाइड कैप्टेन खोदाईबाग को नियुक्त किया गया है।वही शिविर सहायक के रूप में श्री सुरेश स्काउट मास्टर वी सेमिनरी,एडवांस स्काउट मास्टर सह राष्ट्रपति स्काउट अमन राज तथा एडवांस गाइड कैप्टेन सुश्री रितिका सिंह को नियुक्त किया गया है।

शिविर का उदघाटन विशेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री मधेश्वर राय ने ध्वजारोहण करके किया।उदघाटन समारोह में प्राचार्य श्री मधेश्वर राय ने कहा की आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत जरूरी है।वही शिविर प्रधान अरुण पराशर ने बताया कि स्काउटिंग गाइडिंग बच्चों में अनुशासन के साथ देश प्रेम की भावना की विकास करता है।

शिविर में विशेश्वर सेमिनरी स्कूल,सारण एकेडमी स्कूल,गर्ल स्कूल और साधु लाल पृथ्वी चंद्र उच्य विधालय,ब्राह्मण स्कूल के लगभग 30 स्काउट और 75 गाइड भाग ले रहे है।

शिविर में सहायता के लिए गर्ल स्कूल से प्रियंका कुमारी,सारण एकेडमी से अरविंद कुमार शर्मा,राज्य पुरुस्कार स्काउट अमन सिंह,चंदन कुमार,स्काउट शुभम, सन्नी,रितेश,गाइड नंदनी को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.