April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बलिगांव पुलिस ने मक्के के खेत से दस कार्टून विदेशी शराब बरामद किया।

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
बलिगांव पुलिस ने मक्के के खेत से दस कार्टून विदेशी शराब बरामद किया।

बलीगांव थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव स्थित मक्के के खेत से 10 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। पुलोस् इस मामले में उक्त गांव निवासी मुन्ना राय के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। बरामद विदेशी शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जाता है कि मौके से धंधेबाज भागने में सफल रहा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बलीगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव निवासी सुनील राय के पुत्र मुन्ना राय के द्वारा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब गांव स्थित एक मक्के के खेत मे छुपाकर रखी गयी है जहां से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलने पर बलीगांव थाने में तैनात ए एस आई राकेश कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ मौके पर पहुंच कर उक्त खेत में सर्च अभियान चलाया। जहां से पुलिस ने मक्के के खेत मे छुपाकर रखे 10 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया। इस मामले पुलिस ने उक्त आरोपीत के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.