April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प में बिहार का प्रतिनिधित्व करने सारण की स्काउट टीम कोलकाता रवाना

*नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प में बिहार का प्रतिनिधित्व करने सारण की स्काउट टीम कोलकाता रवाना*

*जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह और युवा समाज सेवी संजीव चौधरी ने दिल्ली प्ले स्कूल से टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।*

छपरा:-27 मार्च से 31 मार्च तक संचालित होने वाले नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प में सारण की स्काउट टीम बिहार का प्रतिनिधित्व करने गंगानगर कोलकाता शनिवार को रवाना हुई।.भारत स्काउट गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह और युवा समाज सेवी संजीव चौधरी ने हरी झड़ी देखा कर दिल्ली प्ले से रवाना किया।

बता दें कि नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प भारत स्काउट गाइड के क्षेत्रीय मुख्यालय पूर्वी क्षेत्र गंगानगर, कोलकाता में 27 मार्च से 31 मार्च तक संचालित होगा.
जिसमे संपूर्ण भारत के सभी राज्यों से स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर भाग लेंगे. बिहार का प्रतिनिधित्व करनेवाली सारण टीम का नेतृत्व स्काउट मास्टर अमन राज करेंगे. उनके नेतृत्व में सारण स्काउट के 9 सदस्यीय टीम कोलकाता के लिए रवाना किया गया है. नेशनल इंटीग्रेशन कैम्प में शामिल होने वाले टीम में यूनिट लीडर के रूप में जहां अमन राज शामिल होंगे. वहीं उनके साथ चार स्काउट अनीश कुमार(17 वर्ष),अंकित ठाकुर(16 वर्ष), सोनु कुमार(17 वर्ष), सोनु कुमार(16 वर्ष) एवं रोवर जयप्रकाश कुमार(23 वर्ष),
सूरज कुमार पटवा(20 वर्ष),शुभम कुमार(19 वर्ष), रौशन कुमार(20 वर्ष) शामिल हैं. इस शिविर में सभी प्रतिभागियो को अपने अपने राज्य का रहन-सहन, सास्कृतिक एवं भेष-भूसा को दर्शाना होगा. जिसके तहत शिविर में एक्सहिबिशन, भारत की शादी, भारत की भाषा, फॉल्क डांस, फॉल्क सॉन्ग, देश भक्ति सॉन्ग, फ़ूड प्लाजा, कैम्प फायर सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.