गंभीर रूप से घायल वार्ड सदस्य ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराई है।
पातेपुर से अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ बबलू मिश्रा की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा गांव में एक वार्ड सदस्य के साथ मारपीट कर घायल करने एवं जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज किये जाने के बाद गंभीर रूप से घायल वार्ड सदस्य ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में प्राथिमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है एवं आरोपीतो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इस मामले में घायल वार्ड सदस्य सैदपुर डुमरा गांव निवासी संतोष कुमार द्वारा थाने को दिए आवेदन के अनुसार बीते 13 मार्च को वह मुंशी चौक से राशन का सामान लेकर घर लौट रहा था तभी गांव में ही पूर्व से घात लगाकर बैठे विंदेश्वर राय, संजीव कुमार एवं बलबंत सहनी द्वारा जाती सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली गलौज शुरू कर दिया गया। जिसका विरोध करने पर उक्त तीनों लोगो ने घर मे बंद कर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। वार्ड सदस्य संतोष कुमार ने आरोप लगाया है कि घायल अवस्था मे पानी मांगे जाने पर बलबंत सहनी एवं संतोष कुमार द्वारा मुंह पर पेशाब कर पीने के लिए कहा। इस दौरान आरोपियों ने मां के गले से सोने का चैन छीन लिया।मौके पर जुटे लोगो ने घायलावस्था में पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
