युवा जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक मुंडन कर जताया आक्रोश
युवा जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक मुंडन कर जताया आक्रोश
हाजीपुर/।आज रविवार को युवा जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने एनडीए सरकार के 19 लाख रोजगार का वादा पूरा न करने के कारण विरोध जताते हुए सामूहिक मुंडन करा रोजगार न मिलने पर सरकार के प्रति रोष जताया । इस सामूहिक मुंडन कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं ने अपना सर गंजा कर सरकार के रोजगार के प्रति उदासीनता के खिलाफ आक्रोश जताया।इस सामूहिक मुंडन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी(हाजीपुर) धीरज कुमार राय ने कहा की वर्तमान सरकार रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है। बेरोजगारी अपने चरम पर है ।एक तरफ महंगाई की मार,उसपर से बेरोजगारी ने युवाओं की कमर तोड़ रखी है । 19 लाख रोजगार का घोषणा चुनाव के समय एनडीए सरकार द्वारा किया गया था ।लेकिन डेढ़ वर्ष से ज्यादा हो गए,अब तक रोजगार के मामले में सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है । उन्होंने वर्तमान सरकार पर युवाओं के साथ छलावा करने का आरोप लगाया।धीरज राय ने कहा कि चुनाव आयोग को सभी दल के द्वारा चुनाव के समय किये गए घोषणा को पूरा न करने की सूरत में अगले चुनाव में लड़ने से रोक लगा देना चाहिए ।इस सामूहिक मुंडन कार्यक्रम को समर्थन देते हुए कई इंजीनियरिंग के छात्र,सीटेट पास छात्रों ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मुंडन कराया ।मुंडन कराने वाले कार्यकर्ताओं में युवा जनशक्ति के जिला महासचिव मुकेश राय,आमोद राय,अप्पू कुमार,अरविंद,विनोद पटेल,शम्भू साह,कुमार विजय,रंजन पटेल,तारकेश्वर पटेल,कुणाल कश्यप,गोपाल यादव,समीर रजा,अनुज सिंह,अनिल राय, रूपेश मिश्रा,दीपक श्रीवास्तव,ऋतु राज,देवेश चन्देल,बंटी, शिवम आदि मौजूद थे।
