April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हड़ताल को लेकर बैंको में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले-

हड़ताल को लेकर बैंको में दूसरे दिन भी लटके रहे ताले–
नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित सभी बैंक दो दिवसीय हड़ताल को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी सभी बैंकों के मुख्य गेट में ताले लटके रहे वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में कई बैंको के दर्जनों ग्राहक को खाली हाथ ही वापस लौट पड़ना।सोमवार व मंगलवार को बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के खिलाफ बैंक युनियनों ने दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है जिसके कारण बैंको के राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंको सहित नयागांव के ग्रामीण बैंको में भी बंद का व्यापाक असर रहा।बैंककर्मी को हड़ताल पर रहने के वजह से बैंक बंद होने के कारण बैंक के ग्राहकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा इससे क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हुए।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को छोड़कर सभी बैंको के गेट में ताले लटके हुए देखे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.