April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली महिला महाविद्यालय में आज राज्य स्वास्थ्य समिति रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में सेहत केंद्र का उद्घाटन किया गया

वैशाली महिला महाविद्यालय में आज बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में सेहत केंद्र का उद्घाटन किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम सेहत केंद्र कक्ष का रिबन काटकर उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉक्टर सुचिता चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ पीएमसीएच ने किया तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद स्वागत भाषण दर्शनशास्त्र की सहायक अध्यापिका डॉक्टर रेशमा सुल्ताना ने प्रस्तुत किया इतिहास विभाग के प्राध्यापिका डॉक्टर अपना सुमन ने अपने वक्तव्य में स्वास्थ्य और सेहत केंद्र की महत्ता को रेखांकित किया।अर्थशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ पुष्पा चौहान ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय में खुले इस सेहत केंद्र को लड़कियों के लिए बहुत उपयोगी बतलाया. नोडल पदाधिकारी सेहत केंद्र डॉ शबाना परवीन ने सेहत केंद्र के उद्देश्य को बतलाया बिहार सरकार द्वारा इस सेहत केंद्र को खोलने के पीछे सरकार के के मुख्य उद्देश्य को सबके सामने रखा इस अवसर पर पूर्व में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं भाषण पेंटिंग क्विज आदि की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया डॉक्टर लता कादंबिनी द्वारा स्मार पत्र की प्रस्तुति सभा के सामने की गई इसके बाद प्राचार्य प्रोफेसर लक्ष्मी कुमारी ने लड़कियों को इस सेहत केंद्र के बारे में बतलाया और उन्हें सलाह दी कि स्वयं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो मुख्य अतिथि डॉक्टर सुचिता चौधरी ने अपने वक्तव्य में लड़कियों को बधाई देते हुए यह कहा की सेहत केंद्र के माध्यम से डॉक्टर महाविद्यालय में आ चुके हैं इस बात का भरपूर फायदा उठाते हुए बाह्य सफाई के साथ-साथ आंतरिक सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए. इसके बाद इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन इतिहास विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर मनीता कुमारी ने किया इस कार्यक्रम का मंच संचालन हिंदी विभाग की सहायक अध्यापिका डॉक्टर अंजू कुमारी ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.