April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकलां प्रखंड में नल-जल योजना में घोर अनियमितता की शिकायत

चेहराकलां प्रखंड में नल-जल योजना में घोर अनियमितता की शिकायत


हाजीपुर/।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना में व्यापक अनियमितता को लेकर कैला जलालपुर गांव निवासी रंजीत कुमार राय, दिनेश राय , गणेश राय , धर्मेंद्र कुमार , शिव चन्द्र राय , उपेन्द्र राय , सोनू कुमार, अशोक कुमार , रुबी देवी ,बलिन्द्र राय , राजगीर राय , नागेन्द्र राय , सियालाल राय , राकेश राय,रितलाल राय , प्रमोद राय , गीरजा देवी ,विभा कुमारी, सुरेश राय, बालेश्वर राय समेत 80 लोगों के संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन
प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन को देकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराते हुए जांचोपरांत दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।आवेदनकर्ता करहटिया बुजुर्ग पंचायत के कैला जलालपुर गांव वार्ड 11 के निवासी हैं। आवेदन में
लिखा है कि पूर्व वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं सचिव के द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल योजना की राशि से आधे अधूरे कार्य किया गया है ।जिस कारण से 6 जून 20 को प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत कई वरीय पदाधिकारियों से लिखित शिकायत करने के बाबजूद भी अब तक जनता को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं करायी गई है। इस पर कार्रवाई नहीं होते देख जनता ने पुनः सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चेहराकलां से लिखित शिकायत करते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति कराने की मांग के साथ जांचोपरांत दोषी वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति पर कानून कारवाई करने की मांग की गई। इस मामले में वर्तमान वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया कि प्रभार नहीं दिया गया है। वर्तमान वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष पुछने पर यह भी बताया कि प्रभार से न मिलने से संबंधित आवेदन किसी भी पदाधिकारियों को नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.