April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंजीनियर बनना चाहती है सुहानी-

इंजीनियर बनना चाहती है सुहानी       -नयागांव (सारण) सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के बहेरवा गाछी गांव निवासी गोपाल सहनी तथा गृहणी पूजा देवी की पुत्री सुहानी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में (428) 85.6% अंक लाकर अपने जिला विद्यालय एवं मुहल्ले का नाम रौशन की है जिससे मुहल्ले में खुशी का माहौल है। सुहानी गम्भीर स्वभाव के साथ साथ पढ़ने में तेज भी है वे नयागांव के ही गोगल सिंह हाई स्कूल से पढ़ाई कर 85.6%अंक हासिल किया है । रिजल्ट आते ही सुहानी की मोहल्ले की सहेलियों तथा परिवार के लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया रिजल्ट की सूचना सुहानी को प्राप्त हुआ तो वह खुशी से उछल पड़ी। उसने बताई कि मैं आगे पढ़ना चाहती हूँ पढ़ाई पूरी कर मैं इंजीनियर बनना चाहती हूँ वह अपनी सफलता के पीछे माता,पिता,विद्यालय एवं संस्कार कोचिंग सेंटर के शिक्षकों का भरपूर सहयोग बताया है जिन्होंने मुझे इस मुकाम तक पहुँचाया है वहीं मैनु दीन 371,सुधांशु कुमार 370,निशा कुमारी 368,खुशी कुमारी 359,गोलू कुमार 323,राजा कुमार 312,प्रियंका कुमारी 300 तथा रिंकी कुमारी 325 अंक लाकर मैट्रिक परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने विद्यालय तथा गांव का नाम रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.