April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद उम्मीदवार सुबोध राय के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों की विशेष बैठक आयोजित हुई

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
प्रखंड के अम्मामौड़ी गांव में एम एलसी के राजद उम्मीदवार सुबोध राय के पक्ष में पंचायत प्रतिनिधियों की विशेष बैठक आयोजित हुई। राजद के युवा नेता जिला पार्षद सदस्य पति मोहम्मद शादाब की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला महासचिव शाहिद अनवर, मोहम्मद शहाब, ब्रज भुषण राय, मोहम्मद अली रजा, मोहम्मद ओसैद आदि उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद , पुर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पुर्व मंत्री विधायक तेज प्रताप के हाथों को मजबूत करने के लिए एक एक पंचायत प्रतिनिधि राजद के एम एलसी उम्मीदवार सुबोध राय को वोट दें। सुबोध राय ही एक ऐसे उम्मीदवार हैं जो हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों के हित मान सम्मान एवं हक की लड़ाई लड़ते हैं एवं हमेशा लडते भी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.