ग्राम रक्षा दल लोगो की रक्षा करने वाले को राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है अनदेखा।
ग्राम रक्षा दल लोगो की रक्षा करने वाले को राज्य सरकार के द्वारा किया जा रहा है अनदेखा।

आला अधिकारी से लेकर राज्य सरकार तक चुप्पी साध कर बैठे है। आखिर ग्राम रक्षा दल का समाधान अब तक क्यों नही।
ग्राम रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत के नेतृत्व में मधुबनी समाहरणालय के ठीक सामने बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के निकट लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 25 वा दिन भी पूरे जोश, उमंग एवं चट्टानी एकता के साथ जारी रहा
25 वा दिन आंदोलन जारी रहने के बाद भी सरकार का ध्यान इनलोगो पर अब तक क्यों नही।
सनोवर खान ब्यूरो रिपोर्ट
पटना/मधुबनी समाहरणालय के ठीक सामने बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के निकट लोकतंत्र बचाओ आंदोलन 25 वा दिन भी पूरे जोश, उमंग एवं चट्टानी एकता के साथ जारी रहा और मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा l लोकतंत्र बचाओ आंदोलन को संबोधित करते हुए दल के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम प्रसाद राऊत ने कहा कि आज आंदोलन का 25 वा दिन होने जा रहा है, लेकिन सरकार एवं प्रशासन के द्वारा इस पवित्र आंदोलन को अभी तक संज्ञान नहीं लेना लोकतंत्र में विश्वास करने वाले व्यक्तियों के लिए बहुत ही शर्म की बात है l हम ग्राम रक्षा दल के जवान अपनी मर्यादा का पालन करते हुए सरकार,प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान को आकृष्ट करते आ रहे हैं,किसी भी परिस्थिति में विधि व्यवस्था भंग करने की मंशा नहीं है, क्योंकि हमारे आंदोलन का नाम ही है लोकतंत्र बचाओ आंदोलन l हम ग्राम रक्षा दल के जवानों की भावनाओं को सरकार एवं प्रशासन को सम्मान करना चाहिए , लेकिन सम्मान नहीं किया जा रहा है जो बहुत ही दुखद एवं निंदनीय बात है l
आज 25 वा दिन भी लोकतंत्र बचाओ आंदोलन स्थल पर ही गुलाब का फूल लहरा कर सरकार प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान को आकृष्ट किया जा रहा है, इस आंदोलन की सबसे बड़ी खूबसूरती है जो अन्य आंदोलन में ऐसा देखने को नहीं मिलता है l प्रेम से ही नीतीश कुमार जी को हृदय को जीतकर चाहते हैं कि लाखों ग्राम रक्षा दल के जवानों का कल्याण हो जाए, लेकिन प्रेम की भाषा बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है l बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार जी से करबद्ध प्रार्थना है, कई ऐसे मामले हैं जो आपने इतिहास को रचने का काम किए हैं ग्राम रक्षा दल के जवानों की कल्याण की घोषणा कर इतिहास को रचने का काम करें, बिहार सरकार से विनम्र प्रार्थना है,हम दल के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते घोषणा करेंगे कि सूबे बिहार के लाखों जवान अपने अपने घरों में आपका फोटो लगाकर पूजने का काम करेंगे, इस पवित्र संदेश से हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा और देश दुनिया में आपका जय जयकार होगा, यही माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र प्रार्थना है, नहीं तो आने वाला कल आपको माफ नहीं करेगा l हम ग्राम रक्षा दल के जवाब मांगे पूरी होने तक चट्टानी एकता के साथ डटे रहेंगे किसी भी परिस्थिति में पीछे हटने को तैयार नहीं है, ग्राम रक्षा दल की मांग को पूरा करें नहीं तो इस संस्था को रद्द करें, इस कार्यक्रम में दल के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार साह, जिला सचिव कुमार राजा बाबू, जिला उप निरीक्षक राकेश पासवान, उपेंद्र राम, विनोद कुमार राय,रमेश साह, रामकरण कामत, जवाहर कामत, राजकुमार पासवान, ललित मंडल,जयप्रकाश ठाकुर, रामनरेश कामत, पवन कुमार यादव, ह्रदय साफी, मनोज कुमार चौपाल, रंजीत कुमार चौपाल, शंभू पासवान, श्रवण कुमार साफी, धनिक लाल साह, कैलाश साहू,संजय राम, संजीव कुमार भारती, नथनी पासवान, जवाहर साफी,देवचंद्र प्रसाद, जय प्रकाश कुमार, हृदय पासवान, मुरारी पासवान, अर्जुन राम, शंभू कुमार शर्मा, बिंदेश्वर साहनी सहित सैकड़ों की संख्या में अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए गुलाब का फूल लहराते हुए सरकार,प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान दिलाते हुए उपस्थित थे, और मांगे पूरी होने तक डटे रहेंगे l
