नवरात्र पर आल इंडिया मानवाधिकार संगठन ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम।
नवरात्र पर आल इंडिया मानवाधिकार संगठन ने आयोजित किया फलाहार कार्यक्रम।
रफ़ी अहमद अंसारी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
ऑल इंडिया ह्यूमन राइट संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीएन शर्मा के निर्देश पर दीवान बाजार काली मंदिर पर नवरात्रि के अष्टमी के दिन व्रत के लिए फलाहार कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विशेष रुप से मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पुष्पदंत जैन के हाथों से शुभारंभ किया गया। समाज के कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे जिसमें साहबगंज किराना मंडी के अध्यक्ष हाजी अरशद जमाल समानी वरिष्ठ समाजसेवी अमरनाथ जयसवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव चंद कुशवाहा, अशोक कुमार मिश्रा एडवोकेट, आशीष श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, राजेश कुशवाहा, करार मिर्जा, अरशद राही, राजेंद्र निषाद, एहतेशाम खान, समीर, वरिष्ठ समाजसेवी जान मोहम्मद, विनोद गौड़, आशुतोष चौधरी, राजू शर्मा, अंकुर जायसवाल, अमन खान, सूरज गौड़, दीपक साहनी, बृजेश शर्मा, डॉ. तबरेज उपस्थित रहे।
