April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राम जानकी ठाकुरवारी बाबा बजरंग दास मठ में होने वाले महायज्ञ को लेकर कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा।।

राम जानकी ठाकुरवारी बाबा बजरंग दास मठ में होने वाले महायज्ञ को लेकर कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा।।

रिपोर्ट अमरेश कुमार महुआ।।

महुआ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत रूसुलपुर मोवारक पंचायत के मिर्जापुर ग्राम के राम जानकी ठाकुरवारी बाबा बजरंग दास मठ मे 10 अप्रील को होने वाले महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकलेगी,जो रविवार सुवह 5:30 बजे यज्ञ स्थल से निकलकर मिर्जापुर रूसुलपुर मोवारक,अब्दुलपुर चौक , सुरतपुर चौक,कादिलपुर,होते हुए दशरथ चौक महुआ काली मंदिर पहुचेगी,जहां पूजा के बाद पहलेजा घाट से लाया गया पवित्र जल लेकर वापस कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंचेगी।इस दौरान महिलाएं पीली साड़ी धारण कर सिर पर कलश लेकर यज्ञ स्थल पहुंचेगी।पहली बार हो रहे इस महायज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावनाओं को देखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यज्ञ रविवार से शुरू होगा। पूरे कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्यों में यूवा राजद नेता विवेक प्रकाश,समाजसेवी सुवोध यादव,नागेन्द्र राय,देवेन्द्र राय,समाज सेवी राज मंगल यादव,सोगारथ राय,समाज सेवी विनोद यादव,चन्द्रदीप राय,प्रमोद यादव,अजय कुमार,विपिन कुमार,समाज सेवी राजीव यादव व्यवस्था कि जिम्मेवारी संभालेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.