April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ललिता देवी ईश्वर में आस्था रखने वाली धर्मपरायण महिला थी :शिवचंद्र

ललिता देवी ईश्वर में आस्था रखने वाली धर्मपरायण महिला थी :शिवचंद्र

हाजीपुर/।ललिता देवी ईश्वरीय सत्ता में आस्था रखनेवाली कर्तव्यनिष्ठ व धर्मपरायण महिला थी।ये बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने महुआ पुरानी बाजार अवस्थित महावीर मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी की 105 वर्षीया माता की श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।मंत्री श्री राम ने कहा की वे बच्चों से काफी स्नेह और ममत्व रखती थी जिसके कारण वे पूरे क्षेत्र में दादीजी के नाम से प्रसिद्ध थी। वे बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के साथ-साथ ज्ञानवर्धक कहानियाँ भी सुनाती थी।इस मौके पर उपस्थित नंदकिशोर झा, मंटु तिवारी, सावन सम्राट, अभिषेक उपाध्याय,सत्यम समीर,दिनेश कुमार हिमांशु,राजकमल जायसवाल, श्री भगवान चौधरी,शिवदत्त चौधरी,पत्रकार राहुल गुप्ता,मनीष शुक्ला, शंकर पटवा,अनिल गुप्ता ने स्व.ललिता देवी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.