April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ज्योतिबा फुले को भारत रत्न मिले : पृथ्वी कुमार माली

ज्योतिबा फुले को भारत रत्न मिले : पृथ्वी कुमार माली ।       रिपोर्ट सुधीर मालाकार

हाजीपुर (वैशाली) जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुरा ग्राम स्थित आम्र वाटिका में ज्योतिराव फुले परिषद ,वैशाली के तत्वधान में आयोजित 19वीं सदी के महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि आज से लगभग 200 वर्ष पहले महाराष्ट्र की धरती पर गरीबों के मसीहा बनकर ज्योतिबा फुले का प्रादुर्भाव हुआ। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर अभीवंचितों ,दलितों ,पिछड़ों के लिए उद्धार का द्वार खोल दिया। जिस समय भारतवर्ष में जाति प्रथा ,छुआछूत की विषमता खाई की तरफ पनकी हुई थी, वैसे विषम परिस्थिति में ज्योतिबा फुले का प्रभाव हुआ ।उन्होंने अपनी अर्धांगिनी सावित्रीबाई फुले के सहयोग से कन्या पाठशाला की स्थापना की ।उनका कहना था जब तक हमारी आधी आबादी शिक्षित नहीं होगी, तब तक इस देश का कल्याण नहीं होने वाला है। ऐसे महान मनीषी की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जा सकती ।भारत सरकार से सभी लोगों के समर्थन से मांग की गई उन्हें भारत रत्न से सम्मानित की जाए, साथ ही साथ भारतवर्ष की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले को भी भारत रत्न से अलंकृत किया जाए। समारोह को संबोधित करते हुए ज्योतिराव फुले परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र मालाकार ने कहा कि संगठन को मजबूत कर ज्योतिबा फुले के आदर्शों को गांव-गांव तक पहुंचा कर उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर मालाकार ने लोगों का आह्वान किया कि अपनी गिले-शिकवे सभी को भूलकर ज्योतिबा फुले के बताए रास्ते पर चलकर आज के वंचित समाज एवं पिछड़ों के उत्थान में अपना योगदान देकर ही समाज का कल्याण करे। जिला अध्यक्ष चंदेश्वर भगत ने ज्योतिबा फुले के मूल मंत्र को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। समारोह को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमरनाथ पुजारी, रामस्वरूप प्रसाद ,ज्योति स्वरूप प्रसाद, दीप नारायण भगत, चुलहाई प्रसाद भक्त, गोपी भगत, सुबोध कुमार, कमलेश कुमार, सुरेंद्र भगत ,नथुनी भगत, पुनीत मालाकार ,राज किशोर भगत, श्याम किशोर, प्रमोद कुमार सैनी, उमाशंकर भगत ,सत्येंद्र कुमार, बालेश्वर भगत ,परशुराम भगत, उदय शंकर भगत, संगम कुमारी, डॉ आलोक कुमार ,उपेंद्र भगत, इं०अमित कुमार, शिवनाथ भगत, जितेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदेश्वर भगत एवं संचालन शिक्षाविद दिलीप कुमार भगत ने की। जयंती के अवसर पर संगठन की ओर से पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं के बीच में पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.