April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव संपन्न

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव संपन्न

हाजीपुर/।जिले के भगवानपुर प्रखंड के एलएन उच्च विद्यालय भगवानपुर में आज बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का सांगठनिक चुनाव आज विधिवत रूप से संपन्न हो गया।चुनाव में एक ओर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष,प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य, अनुमंडल कार्यकारी सदस्य, व अनुमंडल पार्षद के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ वहीं जिला साधारण पार्षद, जिला पार्षद व प्रखंड सचिव के पदों के लिए चुनाव संपन्न कराए गए थे।चुनाव की प्रक्रिया 9.30 बजे पूर्वाह्न से उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किए जाने से हुआ था।नाम वापसी सहित अंतिम रूप से मान्य उम्मीदवारों के लिए प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक व उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मत डाले।चुनाव के बाद मतों की गिनती हुई।बताते चलें कि अध्यक्ष पद के लिए नीलम कुमारी,आर्दश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सराय,उपाध्यक्ष संतोष कुमार, एलएन भगवानपुर, अर्चना कुमारी, जीए भगवानपुर, कोषाध्यक्ष पद पर ललन गोपाल, जीए भगवानपुर, प्रखंड कार्यकारिणी हेतु दीपक कुमार व मुकेश मासूम दोनो जीए भगवानपुर, चंदा कुमारी एलएन भगवानपुर, अनुमंडल कार्यकारी सदस्य हेतु रमेश महतो, जीए प्रतापटाअंड, अनुमंडल पार्षद के रूप में अनिल कुमार व विक्रांत कुमार, उ.मा.वि.शंभूपुर कोआरी, आशीष कुमार, संजीव कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय सराय, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार सभी एलएन भगवानपुर, संजीव गौतम उ.मा.वि.सिसौनी प्रबोधी, रत्नेश कुमार जीएउचवि भगवानपुर, रवींद्र नाथ पटेल जीए प्रतापटाअंड आदि को जहां निर्विरोध चुन लिया गया वहीं मतों की गिनती समाप्त होने के बाद जहाँ साधारण पार्षद पद के लिए धर्मेन्द्र शरम, उ.मा.वि.सराय, जयप्रकाश, जीए प्रतापटाअंड, डॉक्टर मुकेश,जीए भगवानपुर,जिला पार्षद पद के लिए अजित कुमार,उ.मा.वि.शंभूपुर कोआरी, धीरज कुमार वर्मा, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सराय, मोहम्मद नसीमुल होदा, एलएन भगवानपुर, प्रवीण कुमार,उ.मा.वि.शंभूपुर कोआरी, प्रेम प्रकाश सिंह,जीए भगवानपुर, विनय कुमार सिंह ,आदर्श उ.वि.हासीमलाही तथा शिवराज पंकज, जीए प्रतापटाअंड प्रखंड सचिव निर्वाचित घोषित किए गए।मतदान कर्मी के रुप में हरेश ठाकुर, उच्च विद्यालय पानी हसनपुर तथा सतीश कुमार, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय जलालपुर बनाये गये थे जबकि पर्यवेक्षक मौसंजीव कुमार सिंह को बनाया गया था।सहायक पर्यवेक्षक के रूप में हेमन कुमार,उच्च माध्यमिक विद्यालय चोचहा बेलबर बनाये गये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.