April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कार्यकर्ता एवं युवा के बदौलत पार्टी को अग्रगणी की पंक्ति में खड़ा किया जा सकता है-लोजपा

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु एवं बब्लू मिश्रा की रिपोर्ट।
कार्यकर्ता एवं युवा ही कीसी पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता एवं युवा के बदौलत पार्टी को अग्रगणी की पंक्ति में खड़ा किया जा सकता है। यह भी सत्य है कि कीसी संस्था या पार्टी की सदस्यता ले लेने से ही संगठन मजबूत नहीं हो सकता समर्पित भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं से संगठन सशक्त बनता है।
उक्त बातें युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि वेदप्रकाश पाण्डेय ने पातेपुर के गाड़ा गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में युवा लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार के अध्यक्षता एवं पुर्व जिला पार्षद सदस्य अजय सिंह के संचालन में आयोजित युवा लोजपा आर के पंचायत स्तरीय संगठन विस्तार कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। कार्यक्रम में में गाड़ा गांव निवासी राजेश कुमार को युवा लोजपा आर का प्रदेश सचिव एवं अमरजीत कुमार चंद्रवंशी को प्रखंड महासचिव मनोनीत किया गया साथ ही युवा के जिला संगठन प्रखंड संगठन एवं पंचायत स्तर पर संगठन का विस्तार कर नव मनोनीत संगठन पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत लोजपा आर के वरिष्ठ नेता अरविंद कुमार सिंह एवं राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार ने अंगवस्त्र देकर एवं फुल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मुखिया शंकर पासवान, युवा जिलाध्यक्ष उज्जवल कन्हैया, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्ष चोपड़ा, चन्दन यादव,पवन राज,सोनु सुद, बबलू कुमार,रामजीनीस पासवान,रवि आनंद, राजकुमार पासवान, पुर्व मुखिया विरेन्द्र कुमार राय उर्फ वीरु, प्रहलाद सिंह, निशांत केशव, मोहम्मद सरफराज, चंद्रमोहन कुमार सिंह, राकेश पासवान, प्रिती यादव, आदि नेता एवं कार्यकर्ता भाड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.