April 12, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

आग लगने से घर जलकर राख,लाखों का नुकसान

*आग लगने से घर जलकर राख,लाखों का नुकसान*

*(गुड्डू राज)*

दरभंगा सिंहवाड़ा प्रखंड के अस्थुआ गांव का गृहस्वामी ने बताया कि अहले शुबह आग लगने से विनोद राय का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है थोड़ी ही देर में घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया आगलगी से घर में रखा लगभग 4 क्विंटल धान,10 हजार रुपए नकद एवं सोने एवं चांदी के कुछ गहने भी जलकर खाक हो गए। आगलगी की घटनाएं के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।पीड़ित ने बताया कि आग लगी की सूचना सीओ और थानाध्यक्ष को दे दी गई है। सीओ ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आवेदन मिलने पर जांच की जाएंगी। राजस्व कर्मियों को भेजकर क्षति का आकलन किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.